
Introduction
Human Resource Management हिन्दी में इसे मानव संसाधन प्रबंधन कहा जाता है।
Human Resource Management का संक्षिप्त रुप HRM है।
इसे organizational management भी कहा जाता है और कई बार इसे HR Management भी कहा जाता है।
जब किसी कम्पनी में व्यवसायिक पदानुक्रम (business hierarchy) के अनुसार मानव संसाधन विभाग (human resource department) का गठन किया जाता है, तो इस महत्वपूर्ण विभाग को सफलतापूर्वक संचालित और प्रबंधित करना भी आवश्यक होता है।
मानव संसाधन विभाग को सफलतापूर्वक संचालित और प्रबंधित करने के कार्य या प्रक्रिया को ही मानव संसाधन प्रबंधन (human resource management) कहा जाता है।
Definition of Human Resource Management
परिभाषा- ‘‘सभी कर्मचारियों के सफलतापूर्वक प्रबंधन को मानव संसाधन प्रबंधन (human resource management) कहते है।’’
The Importance of Human Resource Management
कोई भी स्टार्टअप या कम्पनी संस्थापक के आईडिया से शुरु होते है, इस तरह किसी सफल स्टार्टअप या कम्पनी की शुरुआत एक इंसान पर निर्भर हो सकती है लेकिन उसका सफ़र एक इंसान पर निर्भर नही हो सकता है।
दूसरे शब्दो में कहा जाए तो व्यापार को एक इंसान शुरु कर सकता है लेकिन उसे सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की जरुरत होती है। कर्मचारी ही किसी भी व्यापार, स्टार्टअप या कम्पनी को सफल बनाते है।
इस तरह अपने बिजनेस आईडिया को अमल में लाने के साथ ही संस्थापक को व्यवसायिक पदानुक्रम के अनुसार मानव संसाधन विभाग का गठन करना होता है।
व्यवसायिक पदानुक्रम किसी कम्पनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्य, ताकत, जिम्मेदारी, महत्व, भूमिका और नियंत्रण के अनुसार दिए जा रहे पदो की एक व्यवस्थित संरचना है।
इसे नीचे दी गई link माध्यम से विस्तार से समझा जा सकता है-
Business Hierarchy: HR Department के अस्तित्व की आधारशिला
व्यवसायिक पदानुक्रम को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विभाग का गठन किया जाता है। कुछ कम्पनियों की प्रक्रियाएं अलग हो सकती है लेकिन मुख्य रुप से यही चलन में है।
मानव संसाधन विभाग किसी भी कम्पनी का सबसे अधिक महत्वपूर्ण विभाग होता है जिसमें उस कम्पनी में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्य किए जाते है।
जैसे- कर्मचारियों की नियुक्तियां करना, उन्हें उचित पद देना, पद के अनुसार वेतन देना, उन्हें प्रबंधित करना, कम्पनी में उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाना और उनकी उदोन्नति करना।
मानव संसाधन विभाग को नीचे दी गई link माध्यम से विस्तार से समझा जा सकता है-
Human Resources: मानव संसाधन विभाग- इतिहास, महत्व और कार्य
Human resource management का महत्व इसलिए है क्योंकि किसी भी संगठन, स्टार्टअप, कम्पनी या व्यापार में मानव संसाधन विभाग का महत्व है।
मानव संसाधन विभाग के कर्मचारी ही किसी भी संगठन, स्टार्टअप, कम्पनी या व्यापार को सफल बनाते है इसलिए उन कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने की जरुरत होती है।
Functions of Human Resource Management
Human resource management का महत्व बहुत बड़ा है इसलिए इसके कार्य और जिम्मेदारियां भी अधिक है।
साथ ही इसका स्टार्टअप या कम्पनी की सफलता में योगदान भी अधिक होता है।
इस तरह इसके कार्य, जिम्मेदारियां और योगदान को समझकर इसे अधिक सफलतापूर्वक संचालित और प्रबंधित किया जा सकता है, जो कि इस प्रकार से है-
1. Recruitment and Selection
यह human resource management के सबसे पहले कार्यो में से एक है।
किसी भी कम्पनी या संगठन को सफलता तक ले जाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्तियां करनी होती है।
कर्मचारियों की नियुक्तियों से सम्बंधित कुछ बिन्दु इस प्रकार से है-
- Workforce की planning करना।
- Job analysis और job design करना।
- Recruitment से सम्बंधित रणनीतियां बनाना।
- Selection की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना।
2. Training and Development
बहुत सी कम्पनियां, संगठन या स्टार्टअप्स अपने कर्मचारियों की नियुक्तियां करने के बाद भी उन्हें अधिक प्रशिक्षित करने या उनके ज्ञान और कौशल को अधिक विकसित करने पर ध्यान देते रहते है।
कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास से सम्बंधित कुछ बिन्दु इस प्रकार से है-
- कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास को महत्वपूर्ण मानना।
- प्रशिक्षण और विकास से सम्बंधित रणनीतियां बनाना।
- प्रशिक्षण और विकास से सम्बंधित प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना।
- प्रशिक्षण और विकास से सम्बंधित प्रक्रियाओं के खत्म होने पर कर्मचारियों monitor करते रहना।
कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास भी कई प्रकार के होते है, इनमें से कुछ प्रमुख प्रकार इस प्रकार से है-
- Onboarding Training
- Soft Skills Training
- Leadership Training
- Technical Training
- Sales Training
3. Performance Management
अपने संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप में कर्मचारियों की नियुक्तियां करने और उन्हें उचित प्रशिक्षण देने के बाद उनकी performance को भी लगातार monitor करना पड़ता है।
कर्मचारियों की performance को प्रबंधित करने के कुछ बिन्दु इस प्रकार से है-
- Performance के मानक (standard) तय करना।
- कर्मचारियों का मूल्यांकन करते रहना।
- तय किए गए मानको के अनुसार underperformance कर्मचारियों का चुनाव करना।
- Underperformance कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षित करने की योजना बनाना।
- तय किए गए मानको के अनुसार perform करने वाले कर्मचारियों का चुनाव करना। उनका वेतन बढ़ाना या उनकी पदोन्नति करना।
4. Compensation and Benefits
कर्मचारियों को मुआवजा (compensation) और अन्य प्रकार के लाभ (benefits) देना भी human resource management का ही एक भाग और कार्य होता है।
इससे कर्मचारी अधिक प्रभावी रुप से कार्य करते है और संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप की सफलता में योगदान देते है।
कर्मचारियों से सम्बंधित मुआवजे और उन्हें दिए जाने वाले अन्य लाभ के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार से है-
- कर्मचारियों को दिए जा रहे compensations में उन्हें वेतन देना प्रमुख रुप से शामिल होता है।
- कर्मचारियों को दिए जा रहे वेतन के अलावा bonuses और incentives देना भी शामिल होता है।
- इसमें कर्मचारियों को दिए जाने वाले benefits packages को भी शामिल किया जा सकता है।
5. Employee Relations
स्टार्टअप शुरु करते समय मानव संसाधन विभाग के पास अधिक मात्रा में इतना निवेश उपलब्ध नही होता है कि वह अपने कर्मचारियों को अधिक वेतन, bonuses और incentives दे सके।
लेकिन अगर अपने कर्मचारियों से अच्छे सम्बंध स्थापित किए जाए तो वह भी उनके लिए लाभदायक होता है।
साथ ही वह अच्छे सम्बंधो के कारण अधिक प्रभावी रुप से भी कार्य करते है।
इसलिए अधिक निवेश उपलब्ध ना होने पर कर्मचारियों से अच्छे सम्बंध स्थापित करना जरुरी है, जिसमें कुछ बिन्दुओं को ध्यान रखा जाना चाहिए, जैसे-
- कर्मचारियों के बीच किसी भी तरह के conflicts होने पर दोनो पक्षो को समझना और समझौता करना।
- कर्मचारियों के कार्य और जिम्मेदारी से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों का कारण जानना और उनका समाधान करना।
- कर्मचारियों की गलतियों का समाधान खोजने में उनकी सहायता करना।
- कर्मचारियों के अच्छे व्यवहार को बढ़ावा देना और अन्य कर्मचारियों के सामने उनकी प्रशंसा करना।
- नए कर्मचारियों को अपने कार्यो में आ रही समस्याओं को समझना और उन्हें पुराने कर्मचारियों के साथ तालमेंल बैठाने में सहायता करना।
6. Compliance and Legal Issues
अनुपालन (compliance) और कानूनी समस्याएं (legal issues) संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप में कार्य कर रहे कर्मचारियों से सम्बंधित होते है।
जिनका पालन करना या जिन समस्याओं का समाधान खोजना जरुरी होता है।
यह कर्मचारियों के अधिकारो से सम्बंधित भी हो सकते है और human resource management से सम्बंधित भी हो सकते है।
इन्हें निम्न प्रमुख बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है-
- श्रम कानून (labor law) और कर्मचारियों से सम्बंधित नियमों (regulations) को समझना और उनका पालन करना।
- कर्मचारियों की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विभिन्नताओं को अपनाना और उनका सम्मान करना।
- अपने सभी कर्मचारियों को समान रुप से देखना और किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहना।
- कर्मचारियों से सम्बंधित सभी पहलुओं को अपनाना और उनका सम्मान करना।
- कर्मचारियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित नियमों का पालन करना और उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने से बचाना।
- कर्मचारियों के कार्य करने की जगह पर सुरक्षा मानको को तय करना और उनका पालन करना।
- व्यापार में diversity, equity और inclusion (DEI) एक तरह की term है, जिसकी जानकारी हर व्यापारी को होनी चाहिए। यह कर्मचारियों के अधिकारो और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार से सम्बंधित है। मानव संसाधन विभाग का यह कर्तव्य है कि वह इसे समझे, इसे लागू करे और इसका पालन करे।
Strategic Human Resource Management (SHRM)
SHRM या रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन एक ऐसी प्रक्रिया या तंत्र (system) है, जो किसी संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप की सफलता और उसके लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए उपयोग में लाई जाती है।
SHRM के अलावा भी मानव संसाधन प्रबंधन की प्रक्रियाएं या तंत्र होते है, जैसे-
- Operational HRM
- International HRM
- Small Business HRM
लेकिन सभी तरह के व्यापार, संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप में SHRM प्रक्रिया या तंत्र समान रुप से लागू होता है और इसका महत्व हर समय होता है, इसलिए हम SHRM पर प्रमुखता से चर्चा करेंगे।
रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन के नाम से स्पष्ट है कि यह रणनीतियों पर आधारित होता है, जो इस प्रकार से हो सकती है-
- व्यापार के लक्ष्यों के आधार पर मानव संसाधन विभाग का गठन करना और मानव संसाधन प्रबंधन की नीतियां बनाना।
- मानव संसाधन प्रबंधन से सम्बंधित analytics और metrics को समझना और उनका उपयोग करना।
- कर्मचारियों को दिए जा रहे पदो, कार्यो, जिम्मेदारियों को तय करना और उनका लगातार मूल्यांकन करते रहना।
- प्रतिभावान कर्मचारियों का चुनाव करना और उनकी पदोन्नति करना।
- Human resource management की नीतियों को व्यापार के लक्ष्यों के अनुसार समय-समय पर बदलते रहना
SHRM के बारे में विस्तार से जानें-
Strategic Human Resource Management: रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन
Emerging Trends in Human Resource Management
कर्मचारी किसी भी संगठन, कम्पनी, स्टार्टअप या व्यापार की सफलता का आधार होते है, व्यापार कर्मचारियों के कारण ही संचालित और सफल होता है।
इसलिए अपने व्यापार में कर्मचारियों से सम्बंधित जिम्मेदारियों का जरुर ध्यान रखा जाना चाहिए।
कई कम्पनियां अपने कर्मचारियों से सम्बंधित जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पुराने तरीके अपनाती है, जैसे-
- कई कम्पनियां कर्मचारियों को कम्पनी तक पहुंचाने और वापस जाने के लिए परिवहन (transport) की सुविधा उपलब्ध करवाती है।
- कई कम्पनियां अपने कर्मचारियों को समय-समय पर bonuses और incentives प्रदान करती रहती है।
- कई कम्पनियां अपने कर्मचारियों को कई प्रकार के benefits packages प्रदान करती है।
- कई कम्पनियां कर्मचारियों से सम्बंधित श्रम कानून (labor law) और नियमों (regulations) का सम्मान करती है और उनका पालन करती है।
- कई कम्पनियां कर्मचारियों की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विभिन्नताओं को अपनाती है और उनका सम्मान करती है।
- कई कम्पनियां अपने सभी कर्मचारियों को समान रुप से देखती है और किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहती है।
- कई कम्पनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित नियमों का पालन करती है और साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य को किसी भी तरह का नुकसान होने पर मुआवजा प्रदान करती है।
- कई कम्पनियां अपने कर्मचारियों के कार्य करने की जगह पर सुरक्षा मानको को तय करती है और उनका पालन करती है।
लेकिन पुरानी और चलती आ रही जिम्मेदारियों को निभाने के साथ ही human resource management से सम्बंधित कई प्रकार के नए पहलू अस्तित्व में आते जा रहे है, जो कि कर्मचारियों और उनके पद, कार्य और जिम्मेदारी से ही सम्बंधित है।
इन पहलुओं के बारे में जागरुक रहना और इन्हें अपनाना भी मानव संसाधन प्रबंधन की नीतियों में शामिल होना चाहिए, जो इस प्रकार से हो सकते है-
- Human resource management से सम्बंधित और उसके लिए उपयोगी तकनीक को अपनाना।
- कर्मचारियों के कार्यो और जिम्मेदारियों को कम करने और आसान बनाने वाली AI Technology को अपनाना।
AI in Business: कम्पनी मे AI का उपयोग करे और उसे सफल बनायें
- Human Resource Management System (HRMS) के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को अपनाना।
- स्वचालन (automation) को अपनाना और मानव संसाधन विभाग की ओर से उसे बढ़ावा देना।
- अपने कर्मचारियों के लिए remote work या work from home जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना।
- कम्पनी में किए जाने वाले कार्यो के लिए freelance management को अपनाना और उसे बढ़ावा देना।
The Challenges in Human Resource Management
मानव संसाधन विभाग के कार्य और जिम्मेदारियां अधिक और महत्वपूर्ण होती है।
कार्यो और जिम्मेदारियों के अधिक और महत्वपूर्ण होने के कारण human resource management में चुनौतियां भी अधिक मात्रा में होती है।
इन चुनौतियों का सामना करना और इनका समाधान खोजना जरुरी होता है, क्योंकि human resource management किसी भी संगठन, कम्पनी या स्टार्टअप में अधिक महत्व रखता है।
मानव संसाधन का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने में कई चुनौतियां आती है, उनमें से मुख्य चुनौतियां इस प्रकार से है-
- सभी कर्मचारियों के सफलतापूर्वक प्रबंधन को human resource management कहा जाता है, लेकिन बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में ऐसा करना मुश्किल होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों के व्यवसायिक पदानुक्रम (business hierarchy) के कर्मचारियों को कुछ ही स्तर तक प्रबंधित किया जा सकता है।
- बड़ी कम्पनियों के विविधतापूर्ण पदो पर कर्मचारियों की नियुक्तियां करना, उन्हें उचित पद देना, पद के अनुसार वेतन देना, उन्हें प्रबंधित करना, कम्पनी में उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाना और उनकी पदोन्नति करना मुश्किल होता है।
- मानव संसाधन विभाग के उच्च अधिकारी और उच्च स्तर के कर्मचारी ही human resource management के कार्यो और जिम्मेदारियों को पूरा करते है, लेकिन उच्च अधिकारियों और उच्च स्तर के कर्मचारियों का चुनाव करना चुनौती भरा होता है।
- कर्मचारियों के प्रशिक्षण की योजना बनाते हुए यह तय करना मुश्किल होता है कि किन कर्मचारियों को प्रशिक्षण की जरुरत है? और कौन-से कर्मचारी प्रशिक्षण के बिना भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते है?
- कर्मचारियों के प्रशिक्षण की योजना बनाते हुए यह तय करना मुश्किल होता है कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण के प्रकारो में से किस तरह के प्रशिक्षण की अधिक आवश्यकता है? और किस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता नही है?
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में अपने सभी कर्मचारियों की performance को लगातार monitor करना, performance के मानक (standard) तय करना, कर्मचारियों का मूल्यांकन करना, तय किए गए मानको के अनुसार underperformance कर्मचारियों का चुनाव करना, underperformance कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षित करने की योजना बनाना, तय किए गए मानको के अनुसार perform करने वाले कर्मचारियों का चुनाव करना, उनका वेतन बढ़ाना या उनकी पदोन्नति करना मुश्किल होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में अपने सभी कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव के वेतन देना, bonuses और incentives देना, benefits packages देना मुश्किल होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में अपने सभी कर्मचारियों के साथ बातचीत करना और उनके साथ अच्छे सम्बंध स्थापित करना मुश्किल होता है क्योंकि कई बार ऐसा सुनने में आता है कि एक इंसान अपने जीवन में 150 लोगो के साथ ही अच्छे सम्बंध स्थापित कर सकता है। यही सिध्दांत बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों पर भी लागू होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में कर्मचारियों के बीच किसी भी तरह के conflicts होने पर दोनो पक्षो को समझना और समझौता करना, कर्मचारियों की शिकायतों का कारण जानना और उनका समाधान करना, कर्मचारियों की गलतियों का समाधान खोजने में उनकी सहायता करना, कर्मचारियों के अच्छे व्यवहार को बढ़ावा देना और अन्य कर्मचारियों के सामने उनकी प्रशंसा करना, नए कर्मचारियों को उनके कार्यो में आ रही समस्याओं को समझना और उन्हें पुराने कर्मचारियों के साथ तालमेल बैठाने में सहायता करना मुश्किल और चुनौतिपूर्ण होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में कर्मचारियों से सम्बंधित अनुपालन (compliance) और कानूनी समस्याओं (legal issues) को समझना और उनका पालन करना, कर्मचारियों के अधिकारो को सुरक्षित रखना, श्रम कानून (labor law) और कर्मचारियों से सम्बंधित नियमों (regulations) को समझना और उनका पालन करना, कर्मचारियों की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विभिन्नताओं को अपनाना और उनका सम्मान करना, अपने सभी कर्मचारियों को समान रुप से देखना और किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहना, कर्मचारियों से सम्बंधित सभी पहलुओं को अपनाना और उनका सम्मान करना, कर्मचारियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित नियमों का पालन करना और उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने से बचाना, कर्मचारियों के कार्य करने की जगह पर सुरक्षा मानको को तय करना और उनका पालन करना, व्यापार में diversity, equity और inclusion (DEI) को समझना और उस पर अमल करना बहुत ही मुश्किल होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों के लिए SHRM या रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन जैसी प्रक्रिया या तंत्र (system) की स्थापना करना, उसकी रणनीतियां बनाना, व्यापार के लक्ष्यों के आधार पर मानव संसाधन विभाग का गठन करना और human resource management की नीतियां बनाना, human resource management से सम्बंधित analytics और metrics को समझना और उनका उपयोग करना, कर्मचारियों को दिए जा रहे पदो, कार्यो, जिम्मेदारियों को तय करना और उनका लगातार मूल्यांकन करते रहना, प्रतिभावान कर्मचारियों का चुनाव करना और उनकी पदोन्नति करना, human resource management की नीतियों को व्यापार के लक्ष्यों के अनुसार समय-समय पर बदलते रहना कई मुश्किलो से भरा होता है।
- बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में human resource management से सम्बंधित और उसके लिए उपयोगी तकनीक को अपनाना, कर्मचारियों के कार्यो और जिम्मेदारियों को कम करने और आसान बनाने वाली AI Technology को अपनाना, Human Resource Management System (HRMS) के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को अपनाना, स्वचालन (automation) को अपनाना और मानव संसाधन विभाग की ओर से उसे बढ़ावा देना, अपने कर्मचारियों के लिए remote work या work from home जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना, कम्पनी में किए जाने वाले कार्यो के लिए freelance management को अपनाना और उसे बढ़ावा देना भी कई मुश्किलों से भरा होता है।
How to Face the Challenges of Human Resource Management
मानव संसाधन का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन चुनौतियों पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि यह अधिकतर बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों के human resource management में आती है।
स्टार्टअप या छोटी कम्पनियों के मानव संसाधन को कुछ प्रभावी रणनीतियां बनाकर आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है, क्योंकि स्टार्टअप या छोटी कम्पनियों में कम कर्मचारी कार्य करते है।
Human resource management का अर्थ यही है कि मानव रुपी संसाधन को सफलापूर्वक प्रबंधित किया जाए।
बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में मानव रुपी संसाधन बहुत अधिक मात्रा में कार्य करते है या उनकी संख्या बहुत अधिक होती है।
इसी कारण से इन कम्पनियों के मानव संसाधन को प्रबंधित करते समय कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इस तरह स्टार्टअप या छोटी कम्पनियों में कम कर्मचारियों के कार्य करने से उसके मानव संसाधन को एक इंसान के द्वारा प्रबंधित किया जा सकता है, लेकिन बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में अधिक कर्मचारियों के कार्य करने से उसके मानव संसाधन को एक इंसान के द्वारा प्रबंधित करने में कई चुनौतियों और मुश्किलो का सामना करना पड़ता है।
तो, मानव संसाधन का प्रबंधन पूरी तरह से आपके कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करता है, इसलिए यहां वर्तमान समय में आपके स्टार्टअप या कम्पनी की स्थिति पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
लेकिन सभी बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियों में मानव संसाधन को सफलतापूर्वक प्रबंधित किया जाता है, ऐसी कोई घटना आज तक सामने नही आई है जिसमें यह देखा गया हो कि उस कम्पनी के मानव संसाधन को सफलतापूर्वक प्रंबधित नही किए जाने के कारण वह असफल हो गई हो।
तो, बड़ी और विविधापूर्ण कम्पनियां अपने मानव संसाधन को कैसे प्रबंधित करती है? इतने अधिक कर्मचारियों को कैसे प्रबंधित किया जाता है? यह कम्पनियां विश्वभर में फैली हुई होती है, फिर भी वह अलग-अलग देशो में अपने सभी कर्मचारियों को कैसे प्रबंधित कर लेती है?
इसका जवाब यह है कि इन कम्पनियों के संस्थापक अपने मानव संसाधन विभाग के सबसे प्रमुख उच्च अधिकारियों को प्रबंधित करते है और वह उच्च अधिकारी अपने-अपने विभाग के उच्च स्तर के कर्मचारियों को प्रबंधित करते है, फिर वह उच्च स्तर के कर्मचारी अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों को प्रबंधित करते है।
इस तरह यह कम्पनियां अपने सभी कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रबंधित करती है।
इसलिए कम्पनी के उच्च अधिकारियों का चुनाव और उन्हें सफलतापूर्वक प्रबंधित करना ही मानव संसाधन विभाग को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने का रास्ता है।
अगर आप स्टार्टअप शुरु करने वाले है या स्टार्टअप शुरु कर चुके है, तो अपने कर्मचारियों का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि स्टार्टअप के शुरुआती कर्मचारी ही भविष्य की कम्पनी के उच्च अधिकारी बनते है और मानव संसाधन को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने में सबसे बड़ा योगदान देते है।
Conclusion
Human resource management से सम्बंधित इस लेख में हमने जाना कि- human resource management क्या होता है? हम उसकी परिभाषा से परिचित हुए, मानव संसाधन के प्रबंधन का महत्व जाना।
Human resource management के कार्यो और जिम्मेदारियों का जाना, रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन के बारे में जाना, मानव संसाधन के प्रबंधन में उभरते trends का समझा, human resource management में सामने आने वाली चुनौतियों को विस्तार से जाना और चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए? इसका जवाब भी जाना।
एक व्यापारी के जीवन में और एक कम्पनी के अस्तित्व में human resource management का महत्व वही है जो महत्व उसके कर्मचारियों का है।
जैसे अपने कर्मचारियों के बिना कोई व्यापारी या कम्पनी कभी सफल नही हो सकती वैसे ही कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रबंधित किए बिना कोई मानव संसाधन विभाग कभी सफल नही हो सकता है।
इसलिए सिर्फ अपने कर्मचारियों का चुनाव करने और उनकी नियुक्तियां करने से व्यापार में सफलता नही पाई जा सकती है बल्कि अपने कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रबंधित करना भी जरुरी होता है।