Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) जिसे Corporate Hierarchy भी कहा जाता है, इसे Organizational Structure of a Company या Hierarchical Structure of a Company के नाम से भी जाना जाता है।
साथ ही इसे Hierarchical Organization भी कहा जा सकता है और Human Resource Hierarchy, HR Department Hierarchy या सिर्फ HR Hierarchy भी कहा जा सकता है।
इस तरह business hierarchy और इससे सम्बंधित कुछ पर्यायवाची (synonym) सामने आते है, जो इस प्रकार है-
- Business Hierarchy
- Corporate Hierarchy
- Organizational Structure of a Company
- Hierarchical Structure of a Company
- Hierarchical Organization
- Human Resource Hierarchy
- HR Department Hierarchy
- HR Hierarchy
इन्हें कुछ हिन्दी नामों से भी समझा जा सकता है-
- व्यवसायिक पदानुक्रम
- निगमित पदानुक्रम
- कम्पनी की संगठनात्मक संरचना
- कम्पनी की पदानुक्रमित संरचना
- श्रेणीबद्ध संगठन
- मानव संसाधन का पदानुक्रम
- मानव संसाधन विभाग का पदानुक्रम
इस प्रकार किसी संगठन, कम्पनी या व्यापार में वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के पदानुक्रम (hierarchy) के कई पर्यायवाची हो सकते है, लेकिन हम इसे business hierarchy या व्यवसायिक पदानुक्रम से समझेंगे।
एक ही शब्द के कई पर्यायवाची शब्द जिनका अर्थ (meaning) एक ही होता है, उन्हें अलग-अलग तरह से समझने की जरुरत नही है।
इसलिए जहां कही भी business hierarchy या व्यवसायिक पदानुक्रम शब्द आए तो आप समझ सकते है कि इसके साथ ही इस शब्द के सभी पर्यायवाची (synonym) शब्दों और उनके अर्थ की भी चर्चा हो रही है।

Introduction
सफल कम्पनियां एक छोटे-से आईडिया से शुरु होती है, इसलिए बिजनेस आईडिया किसी एक ही इंसान का हो सकता है लेकिन जब वह अपना आईडिया अमल में लाना शुरु करता है तो उसे कर्मचारियों की नियुक्तियां करनी पड़ती है।
किसी भी कम्पनी में एक ही तरह का कार्य नही होता है और एक ही इंसान या कम्पनी का संस्थापक उन सभी कार्यो को अकेले नही कर सकता है, इसलिए उसे अपनी कम्पनी में कई विभागो का निर्माण करना पड़ता है।
एक ही इंसान या कम्पनी का संस्थापक सभी कार्यो में निपुण होने के बाद भी सभी तरह के कार्य नही करता है, क्योंकि कार्यो को पूरा करने में उस इंसान की योग्यता के साथ ही समय, ऊर्जा और शारीरिक घटक (factor) सामने आ जाते है।
इन घटको (factors) की एक सीमा होती है, आप एक या दो क्षेत्रो में ही निपुण हो सकते है, आपके पास एक निश्चित समय सीमा है, आपकी ऊर्जा और आपके अन्य शारीरिक घटक जैसे- (उम्र, रुचि, मानसिकता) एक निश्चित समय सीमा तक ही साथ देते है।
इसलिए कम्पनी स्थापित करने के साथ ही सभी व्यापारियों को अपनी कम्पनी की business hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) की भी स्थापना करनी पड़ती है।
आज हम व्यवसाय की इसी पदानुक्रम व्यवस्था को समझने के साथ ही इससे सम्बंधित अन्य कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
What is Hierarchy?
Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) को किसी कम्पनी या व्यापार के दृष्टिकोण (point of view) से समझने से पहले किसी सामान्य संगठन के दृष्टिकोण से या इसे व्यक्तिगत रुप से (individually) समझते है।
किसी संगठन (organization) को सफल बनाने या उसके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बनाए जा रहे विभागो और उन विभागो में पदो का निर्धारण करने की संरचना (structure) को उसकी संगठनात्मक सरंचना (organizational structure) कहा जाता है।
आसान भाषा में कहा जाए तो यह किसी संगठन में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्य, ताकत, जिम्मेदारी, महत्व, भूमिका और नियंत्रण के अनुसार दिए जा रहे पदो की एक व्यवस्थित संरचना है।
What is Business Hierarchy?
व्यापार को अगर किसी संगठन के दृष्टिकोण (point of view) से देखा जाए तो किसी बिजनेस, व्यापार या कम्पनी को सफल बनाने या उसके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बनाए जा रहे विभागो और उन विभागो में पदो का निर्धारण करने की संरचना (structure) को उसकी business hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) कहा जाता है।
आसान भाषा में कहा जाए तो यह किसी कम्पनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्य, ताकत, जिम्मेदारी, महत्व, भूमिका और नियंत्रण के अनुसार दिए जा रहे पदो की एक व्यवस्थित संरचना है।
Definition of Business Hierarchy
परिभाषा- “यह किसी कम्पनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पदो की एक व्यवस्थित संरचना है।”
Misconceptions of Synonyms
Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) के मतलब या उसकी परिभाषा में ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके पर्यायवाची (synonym) शब्दों में सभी की अपनी-अपनी अलग लगने वाली परिभाषा या उसके मतलब हो सकते है।
कोई सफल व्यापारी साक्षात्कार (interview) देते समय अपनी कम्पनी के कर्मचारियों की पदानुक्रम व्यवस्था की जगह पर टीम (team) शब्द का प्रयोग कर सकता है, MBA के syllabus में a common organizational structures जैसे शब्दों का उपयोग देखा जा सकता है या role & responsibilities नाम से एक अलग अध्याय पड़ने में आ सकता है अथवा कर्मचारियों की नियुक्तियां करते समय ‘मछली को पेड़ पर नही चढ़ाया जाता, पेड़ पर बंदर चढ़ते है’ जैसे वाक्य सुनने में आ सकते है।
अनेक पर्यायवाची, उनके अलग अर्थ और परिभाषाओं से एक student, स्टार्टअप शुरु करने वालो, नए व्यापारियों, व्यापार शुरु करने की सोचने वालो या अपने कर्मचारियों की नियुक्तियां करने वालो के मन में संकोच की भावना उत्पन्न होती है कि क्या सही है? किस तरह की संरचना को अपनाना सही होगा? या कौन-सा व्यवसायिक पदानुक्रम सफलता में सबसे अधिक योगदान दे सकता है? क्या सबका अपना महत्व है? क्या सबके अपने कार्य/जिम्मेदारियां है? क्या सबके उपयोग अलग-अलग है? या क्या यह लाभ पर असर डालते है?
इसलिए आप यह पहले से ही ध्यान रखे कि अलग-अलग क्षेत्रो की कम्पनियों में अलग-अलग पदानुक्रम हो सकते है लेकिन इनमें से अधिकतर पदानुक्रमों में कई तरह की समानताएं होती है। अलग-अलग पदानुक्रम को समझकर और समानताओं के साथ असमानताओं पर ध्यान देकर अपने संकोच को दूर किया जा सकता है।
Business Hierarchy and Human Resources
किसी भी कम्पनी के कर्मचारी उसकी मशीनरी, एसेट, तकनीक और योजनाओं को नियंत्रित करते है, यह मानव संसाधन विभाग का सबसे बड़ा महत्व है और यही महत्व पदानुक्रम का भी है।
पदानुक्रम की व्यवस्था से ही कर्मचारियों के कार्य, पद, ताकत, जिम्मेदारी, महत्व, भूमिका और नियंत्रण निर्धारित होते है। इसलिए किसी भी कम्पनी में मानव संसाधन विभाग का महत्व और कम्पनी के पदानुक्रम का महत्व लगभग एक-सा ही होता है।
किसी कम्पनी की या अपनी कम्पनी की पदानुक्रम व्यवस्था को समझने या चुनने से पहले आपको मानव संसाधन विभाग को समझना चाहिए और साथ ही उसके महत्व, कार्य, उपयोग और जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।
Importance of Business Hierarchy
Business hierarchy के महत्व को निम्न बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है-
- कम्पनी से सम्बंधित महत्वपूर्ण फैसले, लक्ष्य या कार्य पदानुक्रम की व्यवस्था पर निर्भर करते है। कम्पनी के सबसे अधिक महत्वपूर्ण फैसले पदानुक्रम की व्यवस्था में संस्थापक और उच्च अधिकारी लेते है। जैसे-जैसे पदानुक्रम का क्रम घटते जाता है, फैसलो का महत्व भी घटते जाता है।
- कम्पनी की संपत्ति (asset) या उसके संसाधनो को पदानुक्रम के क्रम के अनुसार उपयोग करने की छूट दी जाती है। जैसे- किसी कम्पनी की सबसे उन्नत तकनीक को उच्च अधिकारी उपयोग कर सकते है, क्योंकि उनका किसी भी कम्पनी में अधिक महत्व होता है।
- कम्पनी की संपत्ति (asset) या उसके संसाधनो को कम्पनी के विभागो के अनुसार भी वितरित किया जाता है, एक विभाग के संसाधनो को दूसरे विभाग के कर्मचारी कम ही उपयोग कर पाते है।
- कोई भी कम्पनी किसी एक कर्मचारी या किसी एक विभाग के कारण सफल नही होती है, कम्पनी की सफलता में उसके सभी कर्मचारियों और सभी विभागो का योगदान होता है। पदानुक्रम की व्यवस्था से कर्मचारियों और विभागो के कार्य और जिम्मेदारियां तय होती है, इसलिए इसका कम्पनी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
- मानव संसाधन विभाग कम्पनी की संस्कृति को जीवित रखता है। क्योंकि पदानुक्रम की व्यवस्था और मानव संसाधन विभाग एक-दूसरे पर भी निर्भर होते है इसलिए इसका महत्व कम्पनी की संस्कृति को जीवित रखने के लिए भी है।
Work/Responsibilities of Business Hierarchy
- Business hierarchy का सबसे प्रमुख कार्य/जिम्मेदारी कम्पनी को सफल बनाना होता है। इसी के लिए कम्पनी में पदानुक्रम शुरु करने का फैसला लिया जाता है या पदानुक्रम का गठन किया जाता है।
- सफल कम्पनियों की Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) में कई विभिन्नताएं देखने को मिलती है, वहां अलग-अलग जाति, धर्म, देश, राज्य और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कर्मचारी एक साथ कार्य करते है और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते है।
- कम्पनी के लक्ष्यों का निर्धारण करने का कार्य संस्थापक और उच्च अधिकारी करते है, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए किया जाने वाला कार्य business hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) के सभी कर्मचारी मिलकर ही पूरा करते है।
- कम्पनी के उत्पाद को बिल्कुल वैसा ही बनाना जैसा कि संस्थापक या सीईओ का आईडिया होता है, इस जिम्मेदारी को पदानुक्रम के कर्मचारी पूरा करते है।
- संस्थापक भी कम्पनी की नई शाखा पर कार्य करते समय अपनी जिम्मेदारियों को पदानुक्रम के किसी अन्य उच्च अधिकारी को सौंप सकता है।
- व्यवस्था में कार्यरत कोई भी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को ना पूरा कर पाने के हालात में अपने वरिष्ठ, साथी या अनुभवी कर्मचारियों को अपना कार्य सौंप सकता है, इससे कम्पनी का कार्य बाधित नही होता है और उत्पादकता पर कोई असर नही होता है।
- Business hierarchy का कार्य अपने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी होता है। वैसे प्रमुख रुप से यह कार्य मानव संसाधन विभाग का है, लेकिन पदानुक्रम व्यवस्था में नियुक्तियां करते समय यह कार्य पदानुक्रम व्यवस्था के लिए अधिक जरुरी हो जाता है, क्योंकि कर्मचारियों की नियुक्तियां करते समय उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना होता है। नही तो आप ऐसे कर्मचारियों की नियुक्तियां करोगे जो ज्ञानी और कुशल है लेकिन जिनका शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही है। ऐसे में वह कर्मचारी किसी भी तरह से उस पद के लिए उपयुक्त नही होगा, चाहे वह अधिक ज्ञानी या कुशल ही क्यूं ना हो?
- Business hierarchy का सबसे पहला कार्य या जिम्मेदारी पदानुक्रम की संरचना को तय करने और उसके अनुसार कर्मचारियों की नियुक्तियां करने के लिए होता है। इस कार्य को संस्थापक या उच्च अधिकारी मिलकर पूरा करते है। साथ ही इस प्रक्रिया का सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य मानव संसाधन विभाग के प्रमुख (HR Head) की नियुक्ति करना होता है। क्योंकि मानव संसाधन विभाग का प्रमुख (HR Head) ही अन्य पदों पर नियुक्तियां करने की जिम्मेदारी को पूरा करता है।
Uses of Business Hierarchy
- पदानुक्रम व्यवस्था के अनुसार नियुक्त किए गए नए कर्मचारियों को व्यवस्था के पुराने कर्मचारी या उनसे वरिष्ठ कर्मचारी प्रशिक्षित करते है और उन्हें अनुभवी बनाते है। इससे कम्पनी की उत्पादकता बढ़ती है और साथ ही उसमें तेजी भी आती है।
- कम्पनी से सम्बंधित फैसले लेने और उन्हें लागू करने के लिए सही व्यवस्था चाहिए या पदानुक्रम चाहिए, क्योंकि फैसले लेने के लिए कर्मचारियों के पद, ताकत, प्रभाव, अनुभव, ज्ञान और कौशल का उपयोग किया जाता है और उन्हें लागू करने के लिए एक व्यवस्थित कार्यप्रणाली का उपयोग किया जाता है।
- कोरोना काल के बाद किसी दूसरी जगह जैसे कि घर से अपने कार्य (work from home) को पूरा करने का चलन अधिक प्रचलित हुआ है। कम्पनियां यह समझ चुकी है कि कर्मचारियों को किसी भी जगह से अपना कार्य करने की छूट दी जाए, जिससे की उनकी कुशलता का सही उपयोग हो सके।
- पदानुक्रम की व्यवस्था से कर्मचारियों के अपने अधिकार, कर्तव्य और कम्पनी की तरफ से उन लागू होने वाले कानून या उनकी तरफ से कम्पनी पर लागू होने वाले कानून तय और स्पष्ट होते है, जिससे कोई भी कर्मचारी उन नियमों की तयसीमा में अपना कार्य करता है और अधिकारों का उपयोग कर सकता है।
- पदानुक्रम की संरचना, व्यवस्था और नियुक्तियां अगर सटीक, प्रभावशाली और स्पष्ट हुई है तो यह उत्पाद के निर्माण में, उत्पाद को ग्राहको तक पहुंचाने में और उत्पादकता में तेजी लाने में भी उपयोग होती है।
- पदानुक्रम की व्यवस्था से विकास के रास्ते स्पष्ट होते है। आपको समझ आएगा कि किस कर्मचारी की पदोन्नति करनी है? जिससे कि वह कम्पनी के लिए अधिक उपयोगी हो सके। किस विभाग पर अधिक ध्यान देना है? जिससे कि वह अधिक लाभ कमा कर दे सके या व्यवस्था में कौन-से सुधार हो सकते है? जिससे कि कम्पनी सफलता की ओर बढ़ सके और विकास कर सके।
- विकास और अनुकूलन एक-दूसरे पर निर्भर करते है, चाहे वह प्रकृति में हो, जीवन में हो या किसी कम्पनी में हो। कम्पनी विकास की ओर बढ़ेगी तो उसे नए रास्तों में अनुकूलन को भी अपनाना होगा और दुनिया की व्यापारिक परिस्थितियों में ढलना भी होगा। पदानुक्रम की व्यवस्था से आप समझ पाते हो कि आपने विकास के लिए जो परिवर्तन किया है, उसमें आपको कैसे ढलना है।
- जैसे ही कोई विकास के लिए अनुकूलन को अपनाता है, वह विविधताओं को भी अपनाता है। इसलिए प्रकृति में हमें इतनी विविधताएं देखने को मिलती है और यही बड़ी और सफल कम्पनियों के साथ भी होता है। इन कम्पनियों में अलग-अलग जाति, धर्म, देश, राज्य और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कर्मचारी एक साथ कार्य करते है। इस तरह आप व्यवस्था में उठी विविधताओं को भी उपयोगी बना सकते है। Evolution of Business: विकास के सिद्धांत का एक अनोखा सफ़र
- विविधताएं उत्पन्न होगी तो उन्हें प्रबंधित (manage) भी करना होगा। एक कम्पनी में अलग-अलग जाति, धर्म, देश, राज्य और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कर्मचारी एक साथ कार्य करेंगे तो उनकी भाषा, रहन-सहन, रीति-रिवाज और व्यवहार भी अलग ही होंगे। ऐसे में उनकी विविधताओं को प्रबंधित करना भी जरुरी होता है, जिससे कि उनको कम्पनी में अपना स्थान बनाने का मौका भी मिल सके। सफल कम्पनियां सभी धर्म के त्यौहारों का सम्मान करती है और सभी भाषाओं का भी। पदानुक्रम व्यवस्था से आप ऐसे कर्मचारियों को पहचाने पाते हो, जिन पर आपको ध्यान देना है या जिनकी विविधताओं को ध्यान में रखते हुए विकास और अनुकूलन को अपनाना है।
- कम्पनी के कुछ विभागो में या बहुत से कर्मचारियों का कार्य बहुत ही जोखिम भरा होता है। जैसे कि- उत्पादन विभाग (production department) जहां कर्मचारियों को कई विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना होता है, जो कि ऑफिस में बैठकर कार्य करने से बिल्कुल ही अलग होता है। बड़ी, जोखिम भरी और जटिल मशीनरी से साथ कार्य करने से कर्मचारियों को कई प्रकार की क्षति पहुंच सकती है। इसलिए इन विभागो में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाए जाने चाहिए और यह लाभ को ध्यान में रखे बिना किया जाना चाहिए। पदानुक्रम व्यवस्था से आपको ऐसे विभागो का चयन करने में आसानी होती है और आप अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी एक व्यवस्था बना पाते हो।
Advantages of Business Hierarchy
- Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) में कार्य करने वाले कर्मचारी कई साल से कम्पनी के लिए कार्य कर रहे होते है, इसलिए कम्पनी के संस्थापक और उच्च अधिकारियों का उन पर भरोसा होता है और यह भरोसा ही कम्पनी के लिए सबसे अधिक लाभ कमा कर देता है।
- पदानुक्रम की व्यवस्था से ही कोई भी उत्पाद, ग्राहको तक पहुंचता है, जैसे ही ग्राहक उस उत्पाद के लिए भूगतान करते है, कम्पनी को लाभ होता है।
- ग्राहको की शिकायतें, मांगे, समीक्षाएं या टिप्पणियों को कम्पनी तक पहुंचाने का कार्य भी व्यवस्था पर निर्भर करता है, जितनी अधिक प्रभावशाली व्यवस्था होगी, महत्वपूर्ण जानकारी कम्पनी के उच्च स्तर तक वह उतनी ही सरलता से पहुंचेगी और उसके अनुसार सही कदम उठाए जाएंगे।
- मानव संसाधन विभाग के प्रमुख कार्यो में कर्मचारियों की नियुक्तियां करना, उन्हें प्रशिक्षण देना और उनसे सम्बंधित अन्य कार्य शामिल होते है, इस प्रक्रिया को पूरा करने में पदानुक्रम की संरचना का पहले से तय होना लाभदायक होता है।
- हो सकता है कि कुछ कर्मचारी कम्पनी को सफल बनाने के लिए नही बल्कि अपने-आप को सफल बनाने और अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन देने पर ध्यान दे। ऐसी स्थिति में अगर वह कर्मचारी पदानुक्रम की व्यवस्था में सही पद पर है तो यह उनके लिए लाभदायक होता है और इसका प्रभाव कम्पनी पर सकारात्मक ही होता है।
- पद और व्यवस्था से ही कर्मचारियों के कार्य और जिम्मेदारियां निर्धारित और स्पष्ट होती है। कार्य और जिम्मेदारियों के निर्धारित और स्पष्ट होने से ही कर्मचारियों प्रदर्शन पर ध्यान रखा जा सकता है। आप किसी एक विभाग के कर्मचारी से दूसरे विभाग या पद का कार्य संभालने की उम्मीद नही कर सकते है।
- इसी तरह कर्मचारियों के प्रदर्शन (performance) से ही उनका प्रबंधन (management) तय और स्पष्ट होता है। अगर कोई कर्मचारी किसी कार्य को नही कर पा रहा है या अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नही कर पा रहा है, तो उसका कार्यभार किसी दूसरे कर्मचारी को देने या उस कर्मचारी को कोई दूसरे कार्य देने का प्रबंधन किया जा सकता है। Human Resource Management: HRM के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
- कर्मचारियों का अपने साथी कर्मचारी से, अपने वरिष्ठ (senior) या कनिष्ठ (junior) कर्मचारी से, कम्पनी के उच्च अधिकारियों से या कम्पनी से किसी भी प्रकार के मतभेद होना सभी कम्पनियों में होता है, लेकिन इन मदभेदो का समाधान जल्दी और प्रभावी रुप से किया जाना चाहिए। लेकिन कम्पनी का संस्थापक या आप कर्मचारियों के सभी मदभेदों का समाधान अकेले नही कर सकते है। इसलिए पदानुक्रम की व्यवस्था में ऐसी व्यवस्था भी होती है जो ऐसे मामलों को सुलझा सके या ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती है जिससे कि दो कर्मचारियों में किसी तरह के मदभेद होने पर वह अपने से वरिष्ठ कर्मचारी के पास जा सके और वह वरिष्ठ कर्मचारी ऐसे मामलों को सुलझा सके, जिससे कि इन सब का कम्पनी के लाभ पर कोई नकारात्मक असर ना हो।
Conclusion
Business Hierarchy (व्यवसायिक पदानुक्रम) का निष्कर्ष (conclusion) यह है कि अपने स्टार्टअप के लिए इसका गठन किया जाए।
Business hierarchy के गठन की कुछ परिस्थितियां इस प्रकार हो सकती है, जो कि पदानुक्रम के गठन में सहायता कर सकती है-
- अगर आप एक student है, तो आपको business hierarchy के बारे में जागरुक रहना चाहिए ताकि भविष्य में अगर आपको कोई बिजनेस आईडिया आए तो आप इसका गठन कर पाओं।
- अगर आप कोई BBA, MBA के student है या कही से कोई बिजनेस कोर्स कर रहे है तब भी आपको इसके बारे में अध्ययन करना होगा, यह आपको अपने कोर्स के साथ ही भविष्य में व्यापार शुरु करने में भी सहायता कर सकता है।
- अगर आपके पास कोई बिजनेस आईडिया नही है लेकिन भविष्य में आप व्यापार ही करना चाहते है, तब भी आपको इसके गठन के बारे में जागरुक रहना होगा, क्योंकि कोई बिजनेस आईडिया आने तक व्यापार से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यो को नज़रअंदाज नही किया जा सकता है।
- अगर आपके पास कोई बिजनेस आईडिया है, जिसे अमल में लाना चाहते है तो business hierarchy के बारे में जागरुक रहना आपके लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है, क्योंकि आईडिया को अमल में लाने के लिए आपको पदानुक्रम का गठन करना होगा।
- अगर आप स्टार्टअप शुरु कर चुके है और अभी तक पदानुक्रम का गठन नही किया गया है तो इसके महत्व, कार्य/जिम्मेदारियों, उपयोग और लाभ को ध्यान में रखते हुए इसके गठन पर विचार कीजिए।
- अगर आप स्टार्टअप के लिए पदानुक्रम का गठन कर चुके है, तो इसको और अधिक प्रभावशाली बनाने पर कार्य कीजिए क्योंकि इसी से दूसरे कार्य और विभाग अधिक प्रभावशाली हो सकते है।
- अगर आप पदानुक्रम को अधिक प्रभावी बना चुके है तो अपनी कम्पनी से सम्बंधित अन्य विभागों पर कार्य कीजिए और उन्हें भी अधिक प्रभावशाली बनाईए।
- अगर आप business hierarchy को जानते है, इसके पर्यायवाची और भ्रांतियों के बारे में जागरुक है, पदानुक्रम की व्यवस्था को जानते है, इसकी परिभाषा को समझते है, मानव संसाधन विभाग से इसके सम्बंध के बारे में जागरुक है, इसके महत्व, कार्य/जिम्मेदारियों, उपयोग और लाभों की समझ है तो व्यापार से सम्बंधित अन्य प्रकार की जानकारी लीजिए और अपने-आप को अधिक कुशल बनाइए।