
Introduction
Money management के कई तरीके होते है, लेकिन इसकी परिभाषा और इसका महत्व सभी के लिए एक समान ही होता है।
Money management के कई तरीको के कारण ही इसे समझने में कठिनाई होती है।
आज money management की इसी कठिनाई को आसानी से समझने का प्रयास करेंगे।
money management की परिभाषा और सभी के लिए इसके महत्व को समझने के साथ ही money management से सम्बंधित कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
What is Money Management
Money management शुरु करने से पहले इसकी सही परिभाषा को समझना जरुरी है, क्योंकि अगर आप इसकी सही परिभाषा से परिचित नही है तो हो सकता है कि आप इससे सम्बंधित किसी भी परिभाषा या गलत परिभाषा से सहमत हो जाए।
Money management दो शब्दों से मिलकर बना है, एक है money और दूसरा है management.
यह दोनो शब्द एक-दूसरे से अलग है, इनकी अपनी अलग परिभाषाएं है और उनका अपना महत्व है।
दो अलग शब्द जिनकी अपनी परिभाषाएं अलग है, उन्हें एक साथ समझने के प्रयास के कारण संकोच और संदेह की भावना उत्पन्न हो सकती है, इसलिए हम इन्हें अलग-अलग समझने का प्रयास करेंगे और फिर इन्हें एक साथ समझेंगे।
What is Money?
Money management को एक साथ समझने की बजाय सिर्फ मनी को समझते है।
वैसे तो सभी को मनी क्या होती है? या पैसा क्या होता है? इसके जवाब पता है, लेकिन फिर भी एक बार इसकी संक्षिप्त परिभाषा पर एक नज़र डालते है।
परिभाषा- ‘‘किसी देश की सरकारी या संवैधानिक व्यवस्था के द्वारा बनाई गई मुद्रा (currency) जिसे आम सहमति से स्वीकार किया जाता है, money या मुद्रा कहलाती है।’’
Money या मुद्रा सरकारी या संवैधानिक नियमों से ही परिभाषित होती है और किसी सरकारी शाखा या विभाग के द्वारा ही बनाई जाती है।
किसी इंसान (individual) या गैर-सरकारी संस्था के द्वारा बनाई गई मुद्रा को मान्य नही किया जाता है। साथ ही ऐसा करना गैर-कानूनी भी होता है।
What is Management?
Management या प्रबंधन एक अध्ययन का क्षेत्र (field of study) है। जिसमें कई तरह की शिक्षा ग्रहण की जाती है। जैसे-
- Finance Management
- Human Resources Management
- Marketing Management
- Project Management
- Event Management
- Hotel Management, etc.
किसी भी क्षेत्र में management सम्बंधित शिक्षा लेने में कई साल लग जाते है, तब कही जाकर आप किसी एक क्षेत्र को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने का कौशल विकसित कर पाते हो।
Management या प्रबंधन की परिभाषा समझने से पहले आप यह समझ ले कि सिर्फ परिभाषा समझने से आप management में सफलता नही पा सकते है।
परिभाषा से आप उस क्षेत्र या विषय से परिचित होते हो, लेकिन उसमें सफलता पाने के लिए कई साल लग सकते है और साथ ही उससे सम्बंधित कई तरह के कौशल विकसित करने पड़ते है।
परिभाषा- ‘‘Management या प्रबंधन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे किसी लक्ष्य या उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उस विशेष क्षेत्र और उस क्षेत्र से सम्बंधित अन्य क्षेत्रों और प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक प्रबंधित (manage) किया जाता है।’’
Definition of Money Management
Money और Management को जानने और इनकी परिभाषाएं समझने के बाद money management को जानना और इसकी परिभाषा समझना कई गुना आसान हो जाता है।
लेकिन आप यह जान और समझ ले कि management की ही तरह सिर्फ परिभाषा समझकर ही किसी क्षेत्र या कहा जाए कि money को manage नही किया जा सकता है, परिभाषा सिर्फ उस क्षेत्र से परिचित होने का रास्ता होती है।
money management या धन प्रबंधन की परिभाषा- ‘‘किसी मान्यता प्राप्त मुद्रा को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने की प्रक्रिया money management कहलाती है।’’
Types of Money (मनी या मुद्रा के प्रकार)
Money और उसकी सही परिभाषा को समझने के बाद money के प्रकारो को समझना जरुरी है, क्योंकि money के कई प्रकार है और management एक प्रक्रिया है।
आप एक प्रकार की प्रक्रिया से सभी प्रकारो का प्रबंधन नही कर सकते है।
जैसे- fiat money जिसके उदाहरण नोट या सिक्के है, उन्हें commodity money जिसके उदाहरण सोना या चांदी है।
इन्हें एक समान प्रबंधित नही किया जा सकता है।
Money के प्रकारो से money management की प्रक्रियाएं प्रभावित होती है, यह प्रक्रियाएं सभी प्रकारो में एक समान नही हो सकती है, इसलिए money के मूलभूत (basic) प्रकारो (types) को समझना जरुरी और महत्वपूर्ण है।
तो, money के प्रकार और उनके उदाहरण इस प्रकार है-
- Fiat Money, examples- paper currency, coins.
- Commodity Money, examples- gold, silver.
- Commercial Money, examples- credit, deposits.
- Fiduciary Money, examples- checks, drafts.
Money के यही मुख्य चार प्रकार है।
इनके अलावा भी कुछ प्रकार होते है, जो वास्तविकता (tangibility), उपयोग (usage) और मान्यता प्राप्त (legal) या गैर-कानूनी (non-legal) आधार पर परिभाषित किए जा सकते है।
The Importance of Money Management
कोई भी फैसला लेने से पहले या कदम उठानें से पहले उस फैसले या कदम का महत्व पता होना चाहिए, क्योंकि महत्व का पता ना होने से वह कार्य महत्वपूर्ण नही लगेगा और वह सामान्य कार्यो में ही माना जाएगा।
किसी कार्य के महत्व का पता ना होने से हो सकता है कि आप उस कार्य के लिए कार्य ना करे या यह भी हो सकता है कि आप उस कार्य को शुरु ही ना करे, यह सोचकर कि इसका तो कोई महत्व ही नही है।
महत्व की जानकारी होना धन प्रबंधन या money management पर भी लागू होती है, money management से परिचित होने के बाद और इसकी सही परिभाषा समझने के बाद इसके महत्व को समझना जरुरी है।
इसके महत्व को समझकर ही कोई भी इंसान इसके बारे में जागरुक रहता है।
Money management दो शब्दों से मिलकर बना है और इसकी परिभाषा की ही तरह हम इसके महत्व को अलग-अलग समझेंगे।
क्योंकि दो शब्दों के अपने-अपने महत्व हो सकते है, इसलिए इनके महत्व को अलग-अलग समझना ही बेहतर रहेगा।
इस तरह पहले हम धन या मनी (money) के महत्व को समझते है और फिर प्रबंधन या मेनेजमेंट (management) के महत्व से परिचित होंगे।
The Importance of Money
मानव सभ्यता के इतिहास में धन का महत्व पहले से ही है और इसके भविष्य में भी धन का अपना महत्व रहेगा। वर्तमान में किसी को धन के महत्व को समझाने की आवश्यकता नही है, लेकिन इसे कुछ बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है।
यह बिन्दु अपने-आप में बहुत ही सीमित (limited) और संक्षिप्त (brief) लग सकते है, लेकिन धन के महत्व पर एक नज़र डालने के लिए यह पर्याप्त है। तो धन का महत्व निम्न प्रकार से है-
- धन हमारी नीजि-जिन्दग़ी (personal life) के लिए जरुरी है। इससे हमारी आधारभूत जरुरतें पूरी होती है।
- धन जीवन-स्तर (quality of life) में सुधार लाता है, इससे हम कई साधनों तक पहुंच पाते है।
- धन financial security प्रदान करता है, इससे हम भविष्य की जरुरतों के लिए बचत कर पाते है।
- धन हमें सुरक्षा देने के साथ-साथ एक तरह से चुनने की स्वतंत्रता भी देता है, जिससे हम अपने passion पर कार्य कर पाते है।
- यह सामाजिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है, इससे समाज में स्थिरता बनी रहती है।
- यह अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है, इससे अर्थव्यवस्था में भी स्थिरता बनी रहती है।
- यह सरकार की योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- यह मानव सभ्यता को प्रभावित करने की ताकत रखता है।
- यह हमारी खुशियों को प्रभावित करता है, इससे एक अलग प्रकार की खुशी मिलती है।
- व्यवसायिक जीवन में यह प्रेरक (motivator) की तरह कार्य करता है।
The Importance of Management
इंसान को मिला हुआ जीवन और जीवन में मिली हुई सुविधाएं सभी के लिए एक समान नही है।
बहुत से लोगो को कम समय मिलता है, जबकि बहुत से लोगो को अन्य लोगो को तुलना में अधिक समय मिलता है।
हम देख पाते है कि मानव समाज में कई प्रकार की विविधताएं है।
यह विविधता किसी भी क्षेत्र में हो सकती है।
चाहे वह अमीर-गरीब का अंतर हो या विकसित और विकासशील देशों का अंतर हो।
यह विविधताएं हर समाज और समाज के हर पहलु में है।
लेकिन यह अंतर हमेशा से नही रहा है और साथ ही यह हमेशा नही रहेगा, ऐसा ही कुछ विविधताओं के बारे में भी कहा जा सकता है।
अंतर या विविधता प्रबंधन का ही नतीजा होते है।
एक अमीर इंसान का जीवन किसी समय गरीबी में बीता हुआ हो सकता है, लेकिन उसने अपने जीवन की कम सुविधाओं को भी इस तरह प्रबंधित किया कि वह अपने जीवन में सफल हुआ।
कोई विकसित देश किसी समय पर विकासशील देशों की श्रेणी में ही रहा होगा, लेकिन उस देश ने अपने संसाधनो को इस प्रकार प्रबंधित किया होगा कि वह विकसित देशों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ।
इसलिए महत्व मिले हुए समय, सुविधाओं या पहले से मिले हुए पद का नही है, बल्कि जो कुछ भी मिला है उसे सही तरह से प्रबंधित करने का है।
किसी इंसान को अपने जीवन में मिला हुआ समय कम लग सकता है, तो वही कोई इंसान उसी समय में सफलता को हासिल कर लेता है।
किसी स्टार्टअप को अधिक निवेश मिलने के बाद भी वह असफल हो सकता है, तो वही कोई स्टार्टअप छोटे से निवेश के आधार पर ही सफल हो जाता है।
जो कुछ भी मिला है चाहे वह कम ही क्यूं ना हो, पहले उसी का महत्व समझना चाहिए और उसे प्रबंधित करना चाहिए क्योंकि अगर अधिक मिल भी जाए और उसे प्रबंधित ना कर पाए तो उसका कोई महत्व नही रह जाएगा।
प्रबंधन के महत्व को निम्न बिन्दुओं की सहायता से भी समझा जा सकता है-
- प्रबंधन का सभी तरह की संस्थाओं या संगठनो में महत्व होता है।
- प्रबंधन किसी भी तरह के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक होता है।
- प्रबंधन एक स्पष्ट दिशा में जाने और प्रभावी रणनीति बनाने में सहायक होता है।
- प्रबंधन सभी तरह के संसाधनो के लिए आवश्यक होता है।
- इससे अपने समय और ऊर्जा को सही तरह से उपयोग किया जा सकता है।
- यह अनावश्यक कार्यों पर ध्यान ना देने के लिए भी प्रेरित करता है।
- इससे व्यवसायिक जीवन, परिवार और व्यक्तिगत कार्यो में संतुलन बना रहता है।
- इससे किसी कम्पनी के मानव संसाधन विभाग को प्रबंधित करने में सहायता मिलती है।
- प्रबंधन की एक योजना को सफलतापूर्वक पूरा करना, दूसरी योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
- प्रबंधन के महत्व को समझने के बाद धन प्रबंधन को समझना आसान हो जाता है।
The Important Points of Money Management
Money management का महत्व money और management के संयोजन (combination) पर आधारित है।
हमारे जीवन और हमारी दुनिया में money का महत्व है और साथ ही हमारे जीवन और हमारी दुनिया में management का भी महत्व है।
जैसे money और management की परिभाषा मिलकर money management को परिभाषित करते है, उसी तरह money और management का महत्व मिलकर money management के महत्व को परिभाषित करते है।
अगर किसी ने money और management के अपने महत्व को समझ लिया है तो वह money management के महत्व को आसानी से समझ सकता है।
क्योंकि इसके महत्व को परिभाषित करने वाले बिन्दु इन्ही दो पहलुओं के महत्व पर आधारित होते है।
फिर भी money management के महत्व को परिभाषित करने वाले मुख्य बिन्दु इस प्रकार से है-
- Money management हमारी नीजि-जिन्दग़ी (personal life) के लिए जरुरी है। इससे हमारी आधारभूत जरुरतें पूरी होती है।
- यह जीवन-स्तर (quality of life) में सुधार लाता है, इससे हम कई साधनों तक पहुंच पाते है।
- यह financial security प्रदान करता है, इससे हम भविष्य की जरुरतों के लिए बचत कर पाते है।
- यह हमें सुरक्षा देने के साथ-साथ एक तरह से चुनने की स्वतंत्रता भी देता है, जिससे हम अपने passion पर कार्य कर पाते है।
- यह सामाजिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है, इससे समाज में स्थिरता बनी रहती है।
- यह अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है, इससे अर्थव्यवस्था में भी स्थिरता बनी रहती है।
- यह सरकार की योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- यह मानव सभ्यता को प्रभावित करने की ताकत रखता है।
- यह हमारी खुशियों को प्रभावित करता है, इससे एक अलग प्रकार की खुशी मिलती है।
- व्यवसायिक जीवन में यह प्रेरक (motivator) की तरह कार्य करता है।
- इसका सभी तरह की संस्थाओं या संगठनो में महत्व होता है।
- यह किसी भी तरह के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक होता है।
- यह एक स्पष्ट दिशा में जाने और प्रभावी रणनीति बनाने में सहायक होता है।
- यह सभी तरह के संसाधनो को प्रबंधित करने लिए आवश्यक होता है।
- इससे अपने समय और ऊर्जा को सही तरह से उपयोग किया जा सकता है।
- यह अनावश्यक कार्यों पर ध्यान ना देने के लिए भी प्रेरित करता है।
- इससे व्यवसायिक जीवन, परिवार और व्यक्तिगत कार्यो में संतुलन बना रहता है।
- इससे किसी कम्पनी के मानव संसाधन विभाग को प्रबंधित करने में सहायता मिलती है।
- इससे सम्बंधित एक योजना को सफलतापूर्वक पूरा करना, दूसरी योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
- इसके महत्व को खुद समझने का प्रयास करे। जब आप खुद इसके महत्व को समझेंगे तो इस पर आपको अधिक विश्वास होगा और आप अधिक प्रभावी रुप से इस पर कार्य कर पाऐंगे।
Revision
Revision का अर्थ दोहराव होता है।
सामान्य रुप से यह किसी अध्याय के खत्म होने, किसी विषय के खत्म होने, परीक्षा पास आने या परीक्षा देने से पहले किया जाता है।
Revision को आप सुधार करने की प्रक्रिया के रुप में भी परिभाषित कर सकते है।
इस तरह दोहराव से महत्वपूर्ण बिन्दुओं को याद रखने और उन्हें समझने में आसानी होती है।
साथ ही यह सुधार करने और बेहतर तरह से समझने का मौका भी प्रदान करता है।
तो, revision के मुख्य बिन्दु निम्न प्रकार है-
- Money management को शुरु करने या इसे सिखने से पहले मनी मेनेजमेंट क्या होता है? यह समझना जरुरी है।
- हमने money क्या होती है? यह सिखा और इसकी प्रस्तावना (introduction) को समझा।
- Money management की परिभाषा जानी। इसके लिए money और management की अलग-अलग परिभाषाओं को समझा।
- Money के मुख्य प्रकारो की जानकारी ली।
- money management के महत्व को समझने के लिए मनी और मेनेजमेंट के अलग-अलग महत्व को समझा।
- Money management को प्रदर्शित करने वाले महत्वपूर्ण बिन्दुओं को विस्तार से जाना।
Conclusion
अगर आपको पैसा या संपत्ति विरासत में मिले है तो बात अलग है, लेकिन एक सामान्य इंसान को अपनी व्यवसायिक जिन्दगी में पैसा कमाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है और इसमें वह अपने जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा व्यतीत (spent) करता है।
व्यवसायिक जिन्दगी की मेहनत और जीवन के बड़े हिस्सा का निष्कर्ष या लाभ उसको कमायें हुए पैसो के रुप में मिलता है, इसलिए इस निष्कर्ष या लाभ को प्रबंधित (manage) करना पैसा कमानें के जितना ही महत्वपूर्ण है, अगर निष्कर्ष या लाभ को प्रबंधित नही किया गया तो उसकी मेहनत का क्या मूल्य रह जाएगा?
अगर किसी को पैसा या संपत्ति विरासत में मिली है, तब भी उसे सही तरीको से प्रबंधित करना जरुरी है क्योंकि बहुत से लोग गलत तरीको से अपनी विरासत को खो देते है और दिवालिया हो जाते है।
इसलिए money management पर ध्यान दीजिए, चाहे आप कोई कोई student हो, कही नौकरी करते हो, कलाकार हो, व्यापार करने की सोच रहे हो, स्टार्टअप शुरु करना चाहते हो, नए व्यापारी हो या अपने आईडिया को अमल में लाने की सोच रहे हो।
Pingback: मुद्रा के प्रकार को उदाहरण सहित समझिए