Business Knowledge किसे कहते हैं, सही बिजनेस नाॅलेज कैसे ले?

Business knowledge पर आधारित इस लेख में business knowledge (व्‍यापारिक ज्ञान) और उसके महत्‍व पर विस्‍तार से चर्चा की गई हैं।

व्‍यापारिक ज्ञान और उसके महत्‍व के स्‍थान पर व्‍यापारिक ज्ञान और ‘‘उसका महत्‍व’’ शीर्षक (title) भी लिया जा सकता है लेकिन उसका महत्‍व एकवचन (singular) संज्ञा (noun) का प्रतिनिधित्‍व (represent) करता है और वही उसके महत्‍व बहुवचन (plural) संज्ञा का प्रतिनिधित्‍व करता है।

क्‍योंकि हम व्‍यापारिक ज्ञान के महत्‍व को कई बिन्‍दुओं के आधार पर समझेंगे इसलिए यहां बहुवचन संज्ञा का उपयोग करना सही है।

किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए उस क्षेत्र का ज्ञान होना जरुरी होता है।

ज्ञान के बिना किसी क्षेत्र को अपने लिए चुना भी नही जा सकता है और ना ही उसमें सफल हुआ जा सकता है।

व्‍यापार एक तरह का क्षेत्र ही है,  जिसमें कोई इंसान अपना एक छोटा-सा आईडिया लेकर आता है और वह छोटा-सा आईडिया एक सफल कम्‍पनी का रुप लेता है और वह इंसान एक सफल संस्‍थापक कहलाता है।

लेकिन इसके पहले उसे business knowledge और उसके महत्‍व को समझना होता है।

अपने बिजनेस आईडिया को अमल में लाने (implement) से क्‍या होगा? यह आपके लिए यह क्‍यूं जरुरी है? और अपने बिजनेस आईडिया को कैसे अमल में लाया जाए? या व्‍यापार कैसे किया जाए? इस तरह के सवालो के जवाब business knowledge और उसके महत्‍व को समझने से ही मिलते है।

business knowledge

अगर इंसान की जिज्ञासा (curiosity) को एक तरफ रखा जाए या कुछ समय के लिए इससे हटकर बात की जाए या सिर्फ उसकी व्‍यवसायिक जिन्‍दगी (professional life) के बारे में बात की जाए तो व्‍यापार में किसी दूसरे व्‍यवसाय या प्रोफेशन की तुलना में बहुत अधिक ज्ञान की आवश्‍यकता होती है।

व्‍यापार में बहुत अधिक ज्ञान की आवश्‍यकता होने के कुछ कारण इस प्रकार है-

  1. अपने बिजनेस आईडिया को पहचानने के लिए भी बिजनेस का ज्ञान होना जरुरी है, क्‍योंकि अगर किसी इंसान को बिजनेस का ज्ञान नही है तो वह अपने बिजनेस आईडिया को कैसे समझ सकता है? और यह कैसे मान सकता है कि उसे आया हुआ आईडिया बिजनेस से सम्‍बंधित है?
  2. किसी छोटे-से-छोटे स्‍टार्टअप को शुरु करने के लिए भी अधिक ज्ञान की जरुरत होती है। आपको पता होना चाहिए कि आईडिया को अमल में कैसे लाना है? उत्‍पाद का निर्माण कैसे करना है? उत्‍पाद को ग्राहको तक कैसे पहुंचाना है? लाभ कैसे कमाना है? स्‍टार्टअप किस जगह शुरु करना है? और कर्मचारियों की नियुक्तियां कैसे करना है?
  3. व्‍यापार के क्षेत्र दूसरे व्‍यवसाय जैसे- नौकरी या कला के क्षेत्रो की तुलना में कही अधिक बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर होते है। इसलिए बहुत-सी कम्‍पनियों के सफल संस्‍थापक या सफल व्‍यापारी किसी कम्‍पनी को सफल बनाने के बाद भी लगातार किताबें पढ़ने पर जोर देते रहते है। क्‍योंकि उन्‍हें पता होता है कि अधिक बड़े, फैले हुए और विविधतापूर्ण क्षेत्र में परिवर्तन होना निश्चित है।

इसलिए business knowledge और उसके महत्‍व को समझना students, सामान्‍य इंसान, सामान्‍य व्‍यापारी, स्‍टार्टअप शुरु करने वालो या व्‍यापार करने की सोचने वालो के लिए आवश्‍यक और अनिवार्य है।

लेकिन व्‍यापारिक ज्ञान से सम्‍बंधित सभी विषय (subject), प्रसंग (topic) या क्षेत्र अपने आप में बहुत बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर होने के कारण इनसे सम्‍बंधित ज्ञान लेना, उसे समझना और उसका उपयोग करना जटिल (complicated) कार्य है।

इसी जटिलता का हम सरलता से समझने का प्रयास करेंगे।

What is Knowledge?

Business knowledge और उसके महत्‍व को समझने से पहले हम ‘‘ज्ञान और उसके महत्‍व’’ को समझते है-

किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए उस क्षेत्र का ज्ञान होना जरुरी होता है।

ज्ञान के बिना किसी क्षेत्र को अपने लिए चुना भी नही जा सकता है और ना ही उसमें सफल हुआ जा सकता है।

इस समय दुनिया में लाखों-करोड़ों किताबें है, इंटरनेट पर भी अनगिनत मात्रा में ज्ञान उपलब्‍ध है और यह सब लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

अगर एक इंसान इस ज्ञान को पाना चाहे तो इसे पाने के लिए उसका जीवन कम पड़ जाएगा।

तो, सही ज्ञान कैसे लिया जाए? इस तरह का ज्ञान लेना सही है या नही, यह कैसे निश्चित किया जाए? इसका जवाब हो सकता है कि सिर्फ उस क्षेत्र या व्‍यवसाय का ज्ञान लिया जाए जिसमें कोई इंसान जाना चाहता है।

अगर कोई कला के क्षेत्र में जाना चाहता है तो उसे कला के क्षेत्र का ज्ञान लेना चाहिए, अगर कोई नौकरी के क्षेत्र में जाना चाहता है तो उसे नौकरी के क्षेत्र का ज्ञान लेना चाहिए और अगर कोई व्‍यापार करना चाहता है तो उसे व्‍यापार के क्षेत्र का ज्ञान लेना चाहिए।

यह बहुत हद तक सही जवाब हो सकता है।

अपने लिए सही ज्ञान का चुनाव करना ही ज्ञान की सही परिभाषा है, वरना इस दुनिया के सारे ज्ञान तक पहुंचना और उसे पाना किसी एक इंसान के लिए असंभव ही है।

What is Business Knowledge?

अगर सिर्फ व्‍यापार से सम्‍बंधित ज्ञान की बात की जाए तो व्‍यापार करने पर हजारों किताबें लिखी जा चुकी है, व्‍यापार कैसे किया जाए? इस पर इंटरनेट पर बहुत अधिक ज्ञान उपलब्‍ध है, बहुत से लोग बिजनेस मोटिवेशन के लिए कई फिल्‍में देखने का सुझाव देते है, व्‍यापार करने पर बहुत से टीवी शो भी आ चुके है।

किसी इंसान को अगर कोई बिजनेस आईडिया आए और उसे अमल में लाने के लिए वह business knowledge लेना चाहे तो व्‍यापार से सम्‍बंधित ज्ञान इतना अधिक है कि इसे सालों में भी पूरा नही किया जा सकता है और अगर इसे कोई इंसान पूरा कर भी ले तब तक नया ज्ञान उपलब्‍ध हो जाएगा।

सही business knowledge लेने का यह तरीका है कि पहले अपने आईडिया के क्षेत्र का ज्ञान लिया जाए।

Business knowledge लेने से पहले यह तय किया जाए कि आपका अपना व्‍यापारिक क्षेत्र कौन-सा है? जिसमें आप व्‍यापार करना चाहते है और फिर उस क्षेत्र का ज्ञान लिया जाए।

ऐसे ज्ञान या व्‍यापारिक ज्ञान लेने का कोई अर्थ या लाभ नही है जिसे आप उपयोग नही कर सकते है या जिसे आप व्‍यापार में उपयोग नही कर सकते है।

अगर आप व्‍यापार करना चाहते है तो व्‍यापार से सम्‍बंधित ज्ञान लेने की कोशिश करे और अगर आपने अपने व्‍यापार के क्षेत्र का चुनाव कर लिया है तो पहले उस विशेष क्षेत्र का ही ज्ञान ले।

8 Major Types of Business: जाने कि इनमें से एक को कैसे चुने?

Challenges of Acquiring Knowledge (ज्ञान प्राप्‍त करने की चुनौतियाँ)

बहुत से लोग जिज्ञासु होते है।

वह अलग-अलग तरह के विषयों का अध्‍ययन करते रहते है, अलग-अलग तरह का ज्ञान लेते रहते है। अलग-अलग विषयों का अध्‍ययन करना या अलग-अलग तरह का ज्ञान लेना मानव सभ्‍यता का एक अभिन्‍न अंग है और इसने मानव सभ्‍यता के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है।

इसलिए अगर आप अलग-अलग विषयों के लेकर या अलग-अलग तरह के ज्ञान को लेकर जिज्ञासु है, तो जरुर उनका अध्‍ययन कीजिए।

लेकिन व्‍यापार को सफल बनाना या कोई कम्‍पनी खड़ी करना बहुत बड़ा कार्य है, इसमें संस्‍थापक और कम्‍पनी के उच्‍च अधिकारियों पर कई तरह की जिम्‍मेदारियां होती है, इसलिए उन्‍हें अपने स्‍वयं के लाभ के लिए किये जा सकने वाले कई कार्यो को छोड़ना पड़ता है और उनमें से एक अलग-अलग विषयों या अलग-अलग तरह का ज्ञान लेना भी है।

इसलिए हो सकता है कि व्‍यापार को सफल बनाने के लिए आपको अपनी जिज्ञासा को पिछे और अपनी जिम्‍मेदारियों को आगे रखना पड़े।

Definition of Business Knowledge

व्‍यापारिक ज्ञान की परिभाषा- एक student, सामान्‍य इंसान, सामान्‍य व्‍यापारी, स्‍टार्टअप शुरु करने वालो या व्‍यापार करने की सोचने वालो को हमेशा ऐसा ज्ञान लेना चाहिए जो उनके व्‍यापार या आईडिया के क्षेत्र से सम्‍बंधित हो और जो उपयोगी होने के साथ ही लाभ कमाने में भी योगदान दे सके।

Importance of Business Knowledge

Importance of Business Knowledge

किसी के महत्‍व को उसके उपयोग और योगदान से समझा जा सकता है।

यह पंक्तियाँ सिर्फ ज्ञान के सम्‍बंध में ही लागू नही होती बल्कि हर क्षेत्र या विषय पर लागू होती है।

अगर आपको किसी के महत्‍व को समझना है तो उसके उपयोग और योगदान को समझिए।

उपयोग और योगदान से होने वाले लाभ के कारण ही किसी का अपना महत्‍व परिभाषित होता है।

इसी तरह व्‍यापार में ज्ञान के महत्‍व को उसके व्‍यापार में उपयोग और लाभ कमाने में योगदान से समझा जा सकता है। जो कि इस प्रकार है-

  1. Business knowledge का सबसे महत्‍वपूर्ण उपयोग इंसान के अपने व्‍यापारिक क्षेत्र का चुनाव करने के लिए होता है, जो कि उस इंसान की आत्‍म जागरुकता (self awareness) का आधार होता है।

व्‍यापार के बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर ज्ञान को पाने से पहले हर व्‍यापारी को आत्‍म जागरुकता पर ध्‍यान देना चाहिए।

आत्‍म जागरुकता ही सही व्‍यापारिक ज्ञान तक पहुंचने का सबसे सरल और सटिक रास्‍ता है।

व्‍यापार करने के लिए आत्‍म जागरुकता का होना क्‍यू जरुरी हैं?

  1. Business knowledge होने से कोई भी इंसान भविष्‍य में आने वाले व्‍यापारिक जीवन से परिचित होता है। जिससे वह व्‍यापार या कम्‍पनी को विकसित करने के लिए उस ज्ञान के अनुसार अनुकूलन को अपनाता है।
  2. एक कम्‍पनी कई तरह के लक्ष्‍यों को पूरा करने से सफल होती है। Business knowledge इन्‍हीं लक्ष्‍यों को तय करने और उन्‍हें पूरा करने की रणनीति को समझने में योगदान देता है।
  3. अपने उत्‍पाद (product) के गुण और विशेषताओं को तय करने में भी business knowledge महत्‍वपूर्ण योगदान देता है। Business knowledge होने से आप अपने उत्‍पाद के गुण और विशेषताओं को तय कर पाते हो और एक सफल उत्‍पाद के निर्माण की ओर जाते हो।
  4. Business knowledge होने से ग्राहको तक बहुत ही प्रभावी रुप से पहुंचा जा सकता है। अगर आपको business knowledge की समझ है तो इससे आप सफल उत्‍पाद बना सकते है और फिर उस सफल उत्‍पाद को ग्राहको तक पहुंचा सकते है। इससे आपको पता चलता है कि आपके ग्राहक किस तरह के है? किस उम्र के है? वह किस जगह रहते है? या उन्‍हें यह उत्‍पाद कैसे बेचना है?
  5. Business knowledge लाभ से सम्‍बंधित कार्यो में भी योगदान देता है। अगर किसी को इस बात का ज्ञान ही नही है कि व्‍यापार में लाभ कैसे कमाया जाता है? या उसे अपने व्‍यापारिक क्षेत्र में लाभ कैसे कमाना है? तो क्‍या वह लाभ कमा पाएगा? नही। लाभ कमाने के लिए लाभ से सम्‍बंधित ज्ञान होना चाहिए।
  6. लाभ से सम्‍बंधित ज्ञान होने के साथ ही लाभ या पैसो के प्रबंधन (money management) का ज्ञान भी होना आवश्‍यक है। Business knowledge से आप ना सिर्फ व्‍यापार को सफल बनाने और लाभ कमाने से परिचित होते है बल्कि कमाएं हुए लाभ को प्रबंधित करना भी सिखते है। जैसे कि- लाभ को कैसे और कितना खर्च किया जाए? या निवेश कहां किया जाए?
  7. Business knowledge कर्मचारियों की नियुक्तियां करने, उन्‍हें सही पद देने और उनका प्रबंधन (management) करने में भी सहायता करता है। अगर आपको अपने क्षेत्र के business knowledge की समझ है तो आप उस क्षेत्र से सम्‍बंधित कर्मचारियों को भी समझ पाएंगे और साथ ही उन्‍हें सही पद भी दे पाएंगे। यही सब कम्‍पनी के मानव संसाधन विभाग (human resources) के प्रबंधन के लिए जरुरी होता है।
  8. किसी देश या सरकार के द्वारा व्‍यापार पर लागू होने वाले कानून या संवैधानिक नियमों का जानने, समझने और उनका पालन करने के लिए भी व्‍यापारिक ज्ञान महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवैधानिक नियमों का पालन सभी कम्‍पनियों के लिए अनिवार्य होता है और इनका पालन ना किए जाने पर कम्‍पनी पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है, इसलिए संस्‍थापक और उच्‍च अधिकारियों को हमेशा इन नियमों की जानकारी होने और इनका पालन करने पर ध्‍यान देना चाहिए।
  9. Business knowledge दूसरे देशों में कम्‍पनी स्‍थापित करने या दूसरे देश में कम्‍पनी की शाखा खोलने में भी सहायता करता है। अगर आपको किसी देश और किसी देश के business knowledge की समझ है तो आप उस देश में भी कम्‍पनी स्‍थापित कर सकते हो या अपनी कम्‍पनी की शाखा खोल सकते हो। अपने व्‍यापार को अन्‍य देशो तक पहुंचाना, कम्‍पनी के विकास के लिए जरुरी होता है इसलिए अपने देश में व्‍यापार करने के साथ ही एक व्‍यापारी को किसी दूसरे देश में व्‍यापार करने के ज्ञान पर भी ध्‍यान देना चाहिए।

इन बिन्‍दुओं से हमने business knowledge और उसके महत्‍व को समझने के साथ ही व्‍यापार में ज्ञान के उपयोग और उसके योगदान को भी समझ लिया है।

Business knowledge से सम्‍बंधित तीनों शब्‍द ‘‘महत्‍व, उपयोग और योगदान’’ एक साथ ही होना चाहिए।

Business knowledge लेते समय यह ध्‍यान रखना चाहिए कि- ऐसे व्‍यापारिक ज्ञान का कोई अर्थ या लाभ नही है जो महत्‍वपूर्ण लगे, लेकिन जिसका व्‍यापार में कोई उपयोग या योगदान ना हो।

साथ ही यह भी ध्‍यान रखना चाहिए कि- उपयोग या योगदान महत्‍वपूर्ण हो।

ऐसे उपयोग से कोई लाभ नही होगा जो एक या दो बार ही उपयोग किया जा सके या ऐसे योगदान से भी कोई लाभ नही होगा जो एक या दो बार ही अपना योगदान दे सके।

उपयोग या योगदान के महत्‍वपूर्ण होने का अर्थ यही है कि- ऐसा ज्ञान लिया जाए जिसका अधिक से अधिक बार उपयोग किया जा सके और जो व्‍यापार को सफल बनाने में अधिक से अधिक बार अपना योगदान दे सके।

Conclusion

सफल व्‍यापार के लिए व्‍यापारिक ज्ञान होना आवश्‍यक है, इसलिए इसका महत्‍व है।

साथ ही व्‍यापार को सफल बनाने में ज्ञान का उपयोग और योगदान भी बहुत अधिक है।

इसलिए एक student, सामान्‍य इंसान, सामान्‍य व्‍यापारी, स्‍टार्टअप शुरु करने वालो या व्‍यापार करने की सोचने वालो को business knowledge और उसके महत्‍व को समझना चाहिए और इसके बारे में जागरुक रहकर सही व्‍यापारिक ज्ञान लेने पर ध्‍यान देना चाहिए।

तो, business knowledge और उसके महत्‍व से सम्‍बंधित विषय के बारे में हमने जाना कि-

  1. व्‍यापार में सफल होने के लिए व्‍यापारिक ज्ञान होना आवश्‍यक है।
  2. सही व्‍यापारिक ज्ञान लेने का यह तरीका है कि पहले अपने आईडिया के क्षेत्र का ज्ञान लिया जाए।
  3. ऐसा ज्ञान लेना चाहिए जो व्‍यापार या आईडिया के क्षेत्र से सम्‍बंधित हो और जो उपयोगी होने के साथ ही लाभ कमाने में भी योगदान दे सके।
  4. व्‍यापारिक ज्ञान से सम्‍बंधित तीनों शब्‍द ‘‘महत्‍व, उपयोग और योगदान’’ एक साथ ही होना चाहिए।
  5. व्‍यापार से सम्‍बंधित ज्ञान उसके पहले रुप से अधिक विकसित होते रहता है, इसलिए इस परिवर्तन को एक व्‍यापारी को भी अपनाना चाहिए और सिखते रहने या ज्ञान लेते रहने पर जोर देना चाहिए। Business Adaptation: बदलते व्‍यवसायिक परिवेश को कैसे अपनाए?

Business Knowledge – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Business Knowledge क्या होती है?

Business Knowledge का अर्थ है व्यवसाय से जुड़े मूलभूत और व्यावहारिक ज्ञान की समझ, जैसे—प्रबंधन, वित्त, मार्केटिंग, मानव संसाधन, अकाउंटिंग, रणनीति और उद्यमिता (Entrepreneurship)।

Business Knowledge से व्यक्ति:

  • बेहतर निर्णय ले पाता है

  • बिज़नेस को सही दिशा दे सकता है

  • नुकसान से बच सकता है

  • करियर और उद्यमिता दोनों में सफल हो सकता है

नहीं। Business Knowledge:

  • Students

  • Working professionals

  • Startup founders

  • Freelancers

  • Future entrepreneurs

सभी के लिए उपयोगी होती है।

Business Knowledge के प्रमुख क्षेत्र हैं:

  • Management

  • Finance

  • Marketing

  • Human Resource Management (HRM)

  • Accounting

  • Economics

  • Business Law

आप Business Knowledge इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं:

  • बिज़नेस ब्लॉग और आर्टिकल पढ़कर

  • ऑनलाइन कोर्स करके

  • किताबें और केस-स्टडी पढ़कर

  • Practical अनुभव और internships से

  • भरोसेमंद वेबसाइट जैसे startuptheories.com से

हाँ। अच्छी Business Knowledge से:

  • आपकी decision-making ability बेहतर होती है

  • Interview में confidence बढ़ता है

  • Management और corporate roles में अवसर बढ़ते हैं

  • Business Knowledge = सैद्धांतिक और अवधारणात्मक समझ

  • Business Skills = उस ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग (जैसे communication, negotiation, leadership)

दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

बिल्कुल। आज के समय में:

  • Online resources

  • Blogs

  • YouTube

  • Self-study

के माध्यम से बिना MBA भी उच्च स्तर की Business Knowledge प्राप्त की जा सकती है।

Business Knowledge से:

  • बिज़नेस मॉडल बनाना आसान होता है

  • फाइनेंस और खर्चों पर नियंत्रण रहता है

  • मार्केटिंग और ग्रोथ स्ट्रेटेजी बेहतर बनती है

  • Startup failure का जोखिम कम होता है

हिंदी में Business Knowledge सीखने से:

  • Concepts आसानी से समझ आते हैं

  • Beginners को डर नहीं लगता

  • Practical application बेहतर होता है

इसीलिए हिंदी बिज़नेस कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है।

यदि आप हिंदी में बिज़नेस और स्टार्टअप से जुड़ा गहराई से ज्ञान चाहते हैं, तो startuptheories.com एक भरोसेमंद और उपयोगी प्लेटफॉर्म है।

Share This Post On
Scroll to Top