Business goals व्यापारी और उसके व्यापार को सफलता तक ले जाते है।
हर इंसान हमेशा से सफल होना चाहता है, इसलिए वह उपलब्धियों के पीछे भागता है।
पहले स्कूल में, फिर कॉलेज में और फिर अपने रोजगार या व्यवसाय को ढूंढने में, काम करने में और उसमें सफलता पाने में।
अगर किसी इंसान ने किसी प्रकार की शिक्षा ना भी ली हो या उस शिक्षा को बीच में छोड़ दिया हो, तब भी उसकी किसी ना किसी तरह की व्यवसायिक जिन्दगी तो होती ही है।
Introduction
सामान्य रुप से बहुत से लोग अपने जीवन में किसी तरह की नौकरी करते है, तो बहुत से लोग कला के क्षेत्र से जुडे़ हुए होते है, वही बहुत से लोग व्यापार करना चाहते है।
व्यापार करने के पीछे सभी व्यापारियों का लक्ष्य अपने व्यापार को सफल बनाना होता है।
इसलिए व्यापारियों को अपने business goals निर्धारित करने पड़ते है, जिन्हें वे हासिल कर सके और अपने व्यापार या कम्पनी को सफल बना सके।

Designed by Freepik
Image Explain
जिन रास्तो पर आवाजाही अधिक होती है, उन्हें सरकार की तरफ से या सरकार के अनुसार किसी कम्पनी को दिए गए ठेके से अधिक विकसित, सुविधापूर्ण और आकर्षक बनाया जाता है।
लेकिन कच्चे रास्ते जिन पर आवाजाही बहुत कम होती है, उन्हें विकास, सुविधा और आकर्षण से दूर रखा जाता है।
क्योंकि व्यवस्था तंत्र यह मानता है कि ऐसे रास्तो का विकास करने से क्या लाभ होगा, जिन पर बहुत कम लोग सफर करते है?
जीवन के लक्ष्य भी इन्ही कच्चे रास्तो के समान होते है।
जहां पर आपको विकास, सुविधा या आकर्षण नही मिल पाएगा। जिन पर बहुत कम लोग सफर करते है।
ऐसे रास्ते मुश्किलो से भरे हुए और अक्सर सुनसान होते है।
दिखाए गए चित्र को किसी इंसान के अपने लक्ष्य तक पहुंचने वाले रास्ते के रुप में वर्णित किया जा सकता है।
अगर इस कल्पना को व्यापार से सम्बंधित माना जाए तो इसे व्यापार को सफल बनाने वाले लक्ष्य तक पहुंचने वाले रास्ते के रुप में परिभाषित किया जा सकता है।
Business goals संस्थापक के अपने लक्ष्य होते है।
चाहे उसकी कम्पनी में कई हजार कर्मचारी कार्यरत ही क्यूं ना हो।
अगर आप व्यापार करना चाहते है तो आप अपने business goals को किसी कर्मचारी पर थोप नही सकते है।
उस कर्मचारी के जीवन के अपने अलग लक्ष्य होंगे।
आपको यह मान कर चलता होगा कि इस लक्ष्य के रास्ते पर आपको अकेले ही चलना है।
रास्ते में रखी हुई बेंच को business goals के रास्ते में पड़ने वाली साधारण लेकिन महत्वपूर्ण सुविधा भी माना जा सकता है।
इस सुविधा को स्टार्टअप शुरु करने के बाद थोड़े आराम, रणनीति बनाने के लिए या फिर अधिक कार्य होने की वजह से उपयोग किया जा सकता है।
यह बेंच दर्शाती है कि लगातार और बहुत अधिक समय तक कार्य करने से बेहतर है कि उसके रास्ते में किसी तरह का अंतराल लिया जाए।
What is Goals?
समाज में व्यवसायिक जिन्दगी की सफलता को ही पहचाना जाता है, उसे सहारा जाता है।
यह नही देखा जाता है कि किसी इंसान की व्यवसायिक जिन्दगी के अलावा उस इंसान ने जीवन के अन्य क्षेत्रो में कितनी सफलता पाई है?
इंटरनेट पर भी ढूंढा जाए या सर्च किया जाए तो कुछ ही सफल लोगो के नाम सामने आते है-
- कुछ नाम वैज्ञानिको के होंगे, जबकि दुनिया के हर विषय, क्षेत्र और देशो में कई वैज्ञानिक हुए। ऐसा नही माना जा सकता है कि उनकी खोज और अविष्कार से दुनिया बेहतर नही हुई है।
- कुछ नाम अरबपतियों के होंगे, जबकि अमेरिकन डॉलर के अनुसार बने अरबपतियों की संख्या हजारो में है और उनका क्या जिनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से 900 मिलियन डॉलर के बीच है, इनकी संख्या तो लाखो में है।
- कुछ नाम फिल्मी हस्तियों के होंगे, जबकि इस क्षेत्र में सफल हस्तियों की संख्या भी लाखो में है।
- कुछ नाम राजनेताओ के होंगे, जबकि अन्य कई राजनेताओ ने कई सफल नीतियां बनाई है।
- तो कुछ नाम खेल जगत के होंगे, जबकि हर खिलाड़ी का अपनी टिम में एक अलग महत्व होता है। कई बार अच्छा प्रदर्शन ना करने वाले खिलाड़ी किसी समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर जाता है और जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है, वह जरुरत के समय यह नही कर पाते है।
- वही कुछ नाम ऐतिहासिक या इतिहास में अपनी छाप छोड़ने वाले लोगो के होंगे, जबकि दुनिया के हर क्षेत्र में, हर देश में ऐसे कई कई लोग होंगे जिन्होने कई बड़े कार्य किए थे।
कुछ विशेष क्षेत्रो के कुछ ही नाम जान लेने से सफल लोगो की सूंची नही बनाई जा सकती है।
यह नही कहा जा सकता है कि सिर्फ यही लोग सफल है और उस क्षेत्र के अन्य सभी लोग असफल है।
हां, अगर दुनिया के सारे क्षेत्रो के सारे सफल लोगो की सूंची बनाई जाए तो वही सही होगा और उसके बाद यह कहा जा सकता है कि ऐ लोग अपने जीवन में सफल रहे है।
लेकिन दुनिया में अनगिनत क्षेत्र है। क्या लगता है, एक सामान्य इंसान, जिसका जीवन भी सामान्य रहा है
अगर वह अपनी मेहनत से किसी क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी पा लेता है तो क्या उस क्षेत्र को क्षेत्र नही कहा जा सकता है? या उस इंसान को सफल नही कहा जा सकता है?
इस तरह व्यापारिक क्षेत्र में अगर तुम अपना उत्पाद बाजार में लाना चाहते हो और उसमें सफल हो सके तो उस उत्पाद के अपने क्षेत्र को भी किसी तरह का क्षेत्र ही माना जाएगा और अगर यह सब सफल रहा तो तुम्हें भी सफल इंसान ही माना जाएगा।
इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि ना सिर्फ अपने आप को सफल बनाने वाले बल्कि दूसरो को भी सफलता तक पहुंचाने में योगदान देने वाले भी सफल है।
वह भी जिन्होंने अपने बच्चो की सही परवरिश की है, वह राजनेता भी जिन्होंने जनता के लिए सही नीतिया बनाई है।
तो, वह सभी सफल लोग है जिन्होंने किसी क्षेत्र या परिस्थिति को पहले से बेहतर बनाया है या बनाने की भरपूर कोशिश की है।
असफल वह लोग है जिन्होंने किसी क्षेत्र को बेहतर बनाने के बारे में नही सोचा है और ना ही कभी कोशिश की है।
लक्ष्य क्या होते है? इसका जवाब यही है कि किसी क्षेत्र को चुनो। जिसमें आप अपना प्रयास कर सकते हो, जिसको आप पहले से बेहतर बना सकते हो।
Importance of Goals in Life
लक्ष्य जीवन को दिशा देते है। वह हमे बताते है कि हमे किस क्षेत्र में प्रयास करना है।
बिना किसी लक्ष्य के कोई इंसान आखिर किस तरह से प्रयास कर पाएगा? जब तक वह किसी तरह के क्षेत्र को चुन नही लेता तब तक वह भटकता ही रहेगा।
कभी वह इंटरनेट पर दिए जाने वाले ज्ञान से उत्सुक हो जाएगा तो कभी इंटरनेट पर मिलने वाले सफल लोगो के जीवन से, कभी वह जीवन में अधिक पैसा कमाने के बारे में साेचेगा तो कभी पैसा ही सबकुछ नही होता जैसे वाक्यो के बारे में।
Business Goals
अगर तुमने व्यापार को क्षेत्र को चुना है, अगर तुम व्यापार ही करना चाहते हो तो तुम्हे पूरी तरह से पता होना चाहिए कि इस क्षेत्र को क्यूं चुना गया है, तुम्हारे लिए इसका क्या महत्व है और व्यापार करने के तुम्हारे business goals क्या है?
Business goals कई तरह के हो सकते है, जितने तरह के व्यापार होते है उतने तरह के business goals हो सकते है।
3 Main Objectives of Business: Product, Customer and Profit
कई तरह के स्टार्टअप का लक्ष्य एक ही तरह का नही हो सकता है।
कोई व्यापार एक छोटे से आइडिया से शुरु होगा तो कोई बडे़ आइडिया से, कोई व्यापार लाभ कमाने के लक्ष्य से शुरू होता है तो कोई अपने उत्पाद को बाजार में लाने और ग्राहको तक पहुंचाने के जुनून से।
व्यापार शुरु करने की जो वजह होती है वही व्यापार का business goals होता है।
साथ ही एक ही स्टार्टअप में संस्थापक और सह-संस्थापक के business goals भी एक दूसरे से अलग हो सकते है।
वह अपने आप में अलग अलग इंसान है। उनकी कल्पना एक दूसरे से अलग होगी और उनकी कार्यकुशलता भी एक दूसरे से अलग होगी।
जैसे कि कोई संस्थापक अपने उत्पाद पर ध्यान देने वाला हो सकता है, वह चाहता है कि यह उत्पाद ग्राहको तक पहुंचे।
वही सह-संस्थापक उस उत्पाद को ग्राहको तक पहुंचाने जैसे उसकी मार्केटिंग और सौदेबाजी जैसे कार्यो में योगदान देगा।
ऐसी स्थिति में संस्थापक का कार्य एक सफल उत्पाद बनाना है जो कि उसका business goals है और सह-संस्थापक का कार्य उस उत्पाद को ग्राहको तक सफलतापूर्वक पहुंचाना है, यह सह-संस्थापक का अपना business goals है।
Importance of Business Goals
व्यापार में business goals का महत्व, व्यापार में उनकी आवश्यकता से प्रदर्शित होता है।
व्यापार में जिनकी आवश्यकता बहुत अधिक है, उनका महत्व भी अधिक ही होगा।
जिस तरह जब तब कोई इंसान किसी तरह के व्यवसायिक क्षेत्र को नही चुन लेता तब तक वह भटकता ही रहेगा उसी तरह व्यापारिक क्षेत्र को चुनने के बाद जब तक कोई इंसान किसी तरह के business goals को नही चुन लेता तब तक वह भटकता ही रहेगा।
Advantages of Business Goals
- इनके कारण इंसान आत्म जागरुक होता है।
- इनसे व्यवसायिक जीवन बेहतर होता है।
- एक लक्ष्य किसी दूसरे लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करता है।
- इनमे संस्थापक के जीवन के नीजि या पारिवारिक लक्ष्य भी शामिल हो सकते है।
- यह अपने उत्पाद को बेहतर बनाने में सहायता करते है।
- यह ग्राहको की आवश्यकता को पहचानने में सहायता करते है।
- यह अधिक लाभ कमाने के लिए प्रेरित करते है।
- यह वर्तमान और भविष्य की व्यापारिक दुनिया के अनुसार अनुकूलित होने में भी सहायता करते है।
- यह कम्पनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते है।
- यह हमे अधिक ज्ञान लेने और अधिक कुशल होने का संकेत देते है।
- इनके कारण कम्पनी में नियुक्तियां करना और कर्मचारियों के कार्यो का निर्धारण करना आसान हो जाता है।
- यह कम्पनी के कर्मचारियों को एक दूसरे से जुड़े रहने और साथ कार्य करने के लिए भी सहायता करते है।
- इनके कारण अपने कर्मचारियों को प्रबंधित करना आसान हो जाता है।
- यह हमे अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करते है।
- यह सही दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते है।
- यह हमे किसी प्रकार की विशेष तैयारियों के लिए भी प्रेरित करते है।
- यह हमारी दिनचर्या को सुधारने के लिए संकेत देते है।
- इनमें होने वाली गलतियों की वजह से इंसान कई तरह की शिक्षा लेता है।
- एक आवश्यक और स्पष्ट लक्ष्य दूसरे अनावश्यक और अस्पष्ट लक्ष्यों या बातो से ध्यान हटाने में भी सहायता करता है।
- यह हमे व्यापार शुरु करने के कारण और व्यापार को सफल बनाने के निष्कर्ष तक ले जाते है।
Conclusion of Business: व्यापार को ही क्यूं चुना जाएं?
Business goals तय और स्पष्ट होने से एक व्यापारी को या व्यापार शुरु करने की सोचने वालो को कई तरह के लाभ होते है।
लेकिन यह लाभ तब होंगे जब वह व्यापार में business goals के महत्व को समझेगा।
Misconceptions About Business Goals
स्टार्टअप शुरु करने वाले नए व्यापारियों की सोच या मन में व्यापारिक लक्ष्यों के बारे कई तरह की ग़लतफ़मियां, वहम, भ्रम या गलत धारणाएं होती है। जैसे-
- वह मान सकता है कि उसके लक्ष्य और उसके कर्मचारियों के लक्ष्य समान होंगे और वह भी उसके समान ही मेहनत करेंगे।
- वह मान सकता है कि लक्ष्यों के पूरा होने के बाद दुनिया उसे पहचानने लगेगी और इंटरनेट पर सफल लोगो की सूंची में उसका भी नाम होगा।
- वह मान सकता है कि लक्ष्यों के पूरा होने के बाद वह हमेशा के लिए एक सफल व्यापारी की नज़र से ही देखा जाएगा।
- वह यह भी मान सकता है कि एक बार तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के बाद उसकी कम्पनी हमेशा के लिए बाजार में सफल होगी।
- या वह यह भी मान सकता है कि लक्ष्यों को तय कर लेने के बाद उन्हे हासिल करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल अपने आप ही विकसित हो जाएंगे।
स्टार्टअप शुरु करने के बाद और अपने लक्ष्यों के बारे में हमेशा यह बाते ध्यान में रखनी चाहिए कि-
- एक सफल व्यापारी अपने लक्ष्य तय करता है, लेकिन वह यह भी समझता है कि उसके लक्ष्य, उसके अपने तय किए गए लक्ष्य है और उन्हें अपने कर्मचारियों पर नही थोपा जाना चाहिए।
- वह समझता है कि इंटरनेट पर सफल लोगो की सूंची और असल दुनिया में सफल लोगो की सूंची में बहुत अंतर है। साथ ही उसे दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने के लिए नही बल्कि उसे एक बेहतर उत्पाद देने के लिए कार्य करना है।
- वह समझता है कि एक बार तय किए गये लक्ष्यों को हासिल कर लेना, सफल कम्पनी खड़ी करने के सफ़र का एक छोटा सा हिस्सा है और एक बार अपने लक्ष्य हासिल कर लेना कम्पनी को हमेशा के लिए सफलता नही दिला सकता है।
- वह यह भी समझता है कि बाजार के व्यवहार की शत्-प्रतिशत सटिक भविष्यवाणी नही की जा सकती है।
- या वह यह भी समझता है कि लक्ष्यों को तय करना पहला कदम है और उसे दूसरे कदम में कई तरह के ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए कार्य करना होता है।
Conclusion
Business goalsस्टार्टअप शुरु करने और कम्पनी को सफल बनाने की नीव है।
अगर आप व्यापार शुरु करना चाहते हो तो आपको जरुर ही इन पर कार्य करना चाहिए।
उद्यमी और व्यवसायी, व्यापार के लक्ष्य कैसे तय करते हैं?
व्यापार सिखाने वाले लोग या संस्थाए आमतौर पर इस तरह की बात नही करते क्योंकि लक्ष्य तय करना और उनके लिए कार्य करना, अकेले चलने वाला सफर होता है।
ये लोग यह नही चाहते है कि आप खुद को अकेला महसूस करे।
अकेला महसूस करने से आप व्यापार के प्रति नकारात्मक हो जाएंगे और आप इन लोगो या संस्थाओं के द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादो या सेवाओं को नही खरीदेंगे।
अनुकूलन और विकास के सिद्धांत के अनुसार मानव सभ्यता हमेशा से ही समूह में रही है और वह वर्तमान में भी यह करना चाहेगी।
इस तरह हम लक्ष्यों से परिचित हुए, हमने चित्र के माध्यम से लक्ष्यों के लिए तय किए जाने वाले सफ़र की कल्पना की, लक्ष्य क्या होते है? यह जाना, लक्ष्यों के महत्व को समझा, व्यापारिक लक्ष्य क्या होते है? यह जाना, व्यापारिक लक्ष्यों के महत्व को, लक्ष्यों के लाभ को समझा और उनके बारे में ग़लतफ़हमियों को दूर किया।
Q & A
Q. क्या यह article सिर्फ व्यापारिक लक्ष्यों पर लागू होता है?
A. नही, यह article नौकरी, खेल या किसी तरह की कला के क्षेत्र पर भी लागू हो सकता है। आपको बस उस क्षेत्र के लक्ष्यों को समझना है और जहां जहां व्यापार की बात हुई है, वहां वहां उस विशेष क्षेत्र की कल्पना करना है।
Q. क्या व्यापारिक लक्ष्य, व्यापार शुरु करने से पहले तय कर लिए जाने चाहिए?
A.नही, यह व्यापार शुरु करने के बाद भी तय किए जा सकते है, लेकिन यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाना चाहिए।
Q. क्या व्यापार सिखाने वाले लोगो या संस्थाओं के अनुसार नही चलना चाहिए?
A. नही, इस article में व्यापारिक लक्ष्यों पर ही ध्यान दिया गया है और इसे इन लोगो या संस्थाओं से मिलने वाले ज्ञान, कौशल या डिग्री से अलग हटकर देखा जाना चाहिए। हो सकता है कि यह इस article में समझाई गई बातो के बारे में गलत हो लेकिन अन्य तरह क्षेत्र जैसे- दिए जाने वाले ज्ञान, कौशल या डिग्री के बारे में सही हो।