
Introduction
Human Resources जिसे मानव संसाधन विभाग कहा जाता है, कई बार इसे HR Department या सिर्फ HR भी कहा जाता है।
यह किसी संगठन या कम्पनी में कार्य कर रहे लोगो का समूह होता है। जिसमें प्रमुख रुप से उस संगठन या कम्पनी के कर्मचारियों से सम्बंधित कार्य किए जाते है।
मानव संसाधन विभाग (human resources) किसी भी कम्पनी का सबसे अधिक महत्वपूर्ण विभाग होता है। जिसमें कर्मचारियों की नियुक्तियां करना, उन्हें सही पद देना, पद के अनुसार वेतन देना, उन्हें प्रबंधित करना, कम्पनी में उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाना और उनकी उदोन्नति करना शामिल होता है।
इस लेख के माध्यम से हम मानव संसाधन विभाग (human resources) के महत्व और उसके कार्य के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
Definition of Human Resources
मानव संसाधन विभाग (human resources) की परिभाषा- ‘‘मानव संसाधन या Human Resources किसी संगठन या कम्पनी का एक विभाग होता है, जो उस संगठन या कम्पनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्य करता है।’’
Brief History of Human Resources
मानव संसाधन विभाग (human resources) का प्रांरभिक विकास 19वी शताब्दी से माना गया है, जब यूरोप में Industrial Revolution की शुरुआत हुई।
लेकिन मानव संसाधन (human resources) को एक विशेष विभाग या क्षेत्र 20वी शताब्दी में माना जाने लगा। जहां इसे वैज्ञानिक रुप से परिभाषित और प्रबंधित करने की आवश्यकता महसूस की जाने लगी।
20वी शताब्दी में मानव संसाधन (human resources) को किसी भी संगठन के सबसे प्रमुख विभागो में से एक माना जाने लगा।
20वी शताब्दी में ही मानव संसाधन विभाग (human resources) के महत्व को फलने-फूलने का अवसर मिला। जहां किसी संगठन में मानव संसाधन विभाग (human resources) के महत्व को देखते हुए इससे सम्बंधित नीतियां बनाई जाने लगी।
जैसे कि- कर्मचारियों का संगठन से क्या सम्बंध होगा? उनके अधिकार क्या होंगे? या उन्हें कितना वेतन दिया जाएगा?
किसी संगठन के मानव संसाधन (human resources) या कर्मचारियों के अधिकारो को सुरक्षित करने के लिए कई मजदूर संघ (labor union) अस्तित्व में आए। जिनमें एक संगठनात्मक शक्ति या एकता देखी गई।
भारत में मजदूर संघ के महत्व को और अधिक चमक देने के लिये कई भारतीय फिल्मों ने भी अपना योगदान दिया, जहां फिल्म का प्रमुख किरदार या हिरो किसी संगठन में मजदूर संघ का नेता होता था और कर्मचारियों या अपने साथियों के अधिकारों के लिए आगे आता था।
The Importance of Human Resources
आपके स्टार्टअप या कम्पनी को वहां कार्य कर रहे कर्मचारी ही संचालित करते है।
एक अकेला संस्थापक व्यापार में चाहे कितना भी कुशल क्यूं ना हो, उसे व्यापार का सबसे अधिक ज्ञान क्यूं ना हो, वह अकेला पूरी कम्पनी को नही संभाल सकता है।
इसलिए उसे अपनी कम्पनी को संचालित करने के लिए और उसे सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्तियां करनी होती है।
इस तरह मानव संसाधन विभाग (human resources) कम्पनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को संचालित करने और उनसे सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में सहायता करता है, साथ ही यह कम्पनी को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
मानव संसाधन विभाग (human resources) के महत्व को निम्न बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है, जो कि कम्पनी की सफलता में उसके उपयोग और योगदान को भी दर्शाते है-
- सफल कम्पनियों के कर्मचारियों के पद पर नियुक्त होने, लगातार कार्य करने और कम्पनी के विकास में योगदान देने जैसे पहलुओं पर बात की जाए, तो सफल कम्पनी में ऐसे बहुत से कर्मचारी होते है जो कई साल से उस कम्पनी के लिए कार्य कर रहे होते है, जिन पर कम्पनी के संस्थापक और उच्च अधिकारियों का भरोसा होता है। यह कर्मचारी अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा उस कम्पनी में कार्य करते हुए बिताते है, इसलिए इनका उस कम्पनी को सफल बनाने में अपना महत्व और योगदान होता है।
- बड़ी कम्पनियों के मानव संसाधन विभाग (human resources) में कई विशेषताएं और विभिन्नताएं देखने को मिलती है। वहां अलग-अलग जाति, धर्म, देश, राज्य और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कर्मचारी एक साथ कार्य करते है। यह लोग अपने घर-परिवार से दूर किसी कम्पनी के लिए कार्य कर रहे होते है, इसलिए इनके महत्व और योगदान को जरुर समझा जाना चाहिए। DEI: इसका मतलब क्या होता हैं और इसे समझना जरुरी क्यूं हैं?
- कम्पनी को सफल बनाने के लिए लक्ष्य तय करने के साथ ही उन्हें हासिल भी करना होता है। कम्पनी के लक्ष्य निर्धारण का कार्य संस्थापक और उच्च अधिकारी किसी ऑफिस में बैठकर करते है, लेकिन उन्हें हासिल करने की रणनीतियों को लागू करने और उन्हें हासिल करने के लिए लगातार कार्य करने की जिम्मेदारियों को तो मानव संसाधन विभाग (human resources) ही पूरा करता है।
- किसी उत्पाद को बनकर तैयार होने में कई कर्मचारियों का कौशल और उनकी मेहनत लगी होती है। कम्पनी के उत्पाद को बिल्कुल वैसा ही बनाना जैसा उच्च अधिकारी चाहते है या जैसा कम्पनी के संस्थापक का आईडिया होता है, उसके गुण और विशेषताओं को हर उत्पाद में बनाए रखना और उसकी packaging (जैसे- उत्पाद की सुरक्षा, रखरखाव और प्रबंधन) का कार्य और ऐसी ही कई तरह की जिम्मेदारियों को कम्पनी के कर्मचारी ही पूरा करते है।
- कम्पनी के कर्मचारियों का योगदान सिर्फ उत्पाद के निर्माण, उसकी सुरक्षा या प्रबंधन में ही नही है बल्कि उस उत्पाद को ग्राहको तक पहुंचाने में भी है। उत्पाद को ग्राहको तक पहुंचाने का कार्य भी मानव संसाधन विभाग (human resources) ही करता है। इसके साथ ही ग्राहको की प्रतिक्रिया जैसे- उनकी शिकायतें, मांगे, समीक्षाएं या टिप्पणियों को कम्पनी तक पहुंचाने का कार्य भी कर्मचारियों के द्वारा ही पूरा किया जाता है। Customer Relationship Management: CRM की सम्पूर्ण जानकारी
- पूराने या कार्य कर रहे कर्मचारियों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान नए कर्मचारियों के लिए होता है। कोई नया कर्मचारी चाहे वह अधिक शिक्षित ही क्यूं ना हो, उसे कार्य करने का व्यवहारिक ज्ञान नही होता है और ना ही उसे अनुभव होता है। पूराने या कार्य कर रहे कर्मचारी, नए कर्मचारियों के प्रति इसी जिम्मेदारी को पूरा करते है। वह नए कर्मचारी को कार्य करना सिखातें है, उसे अनुभवी बनाते है जिससे नए कर्मचारी में अपने पद के कार्य का ज्ञान और कुशलता का विकास होता है।
- अगर संस्थापक को किसी नई योजना पर कार्य करना है और उसके पास पर्याप्त समय नही है, तो उस समय कर्मचारियों की सहायता ली जा सकती है। कम्पनी को सफल बनाने के लिए संस्थापक को कई तरह के कार्य पूरे करने होते है, उसे कई लक्ष्यों तक पहुंचना होता है, कई रणनीतियों पर कार्य करना होता है। ऐसे में हो सकता है कि किसी नए कार्य को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त समय ना हो। इसलिए वह अपने कार्यो की जिम्मेदारियों को अपने कर्मचारियों को देकर कम्पनी को सफल बनाने के लिए नए कार्य कर सकता है।
- अगर संस्थापक अपने फैसले लेने से पहले कम्पनी के उच्च अधिकारियों से चर्चा नही करता है और कम्पनी से सम्बंधित सभी फैसले अकेले ही करता है, तो वह कम्पनी सफलता तक पहुंचने में बहुत अधिक समय ले लेगी या हो सकता है कि वह सफल ही ना हो। क्योंकि एक इंसान का एक फैसला किसी एक समय में सही हो सकता है लेकिन आप यह उम्मीद नही कर सकते है कि एक इंसान का हर फैसला, हर बार और हर समय सही हो। इसलिए हर महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले संस्थापक को उसकी चर्चा कम्पनी के उच्च अधिकारियों से करना चाहिए। क्योंकि कम्पनी के उच्च अधिकारी भी मानव संसाधन विभाग का ही भाग होते है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसलो में मानव संसाधन विभाग (human resources) का भी योगदान होता है।
- कम्पनी की संपत्ति (asset) या उसके संसाधन कम्पनी की ताकत, उसकी विशेषता, उसकी गरिमा और उसकी पूँजी होते है। मानव संसाधन विभाग (human resources) कम्पनी के संसाधनो के संरक्षण, प्रबंधन, नियंत्रण और वितरण में भी योगदान देता है। वह संसाधनो के संरक्षण या उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करता है, वह संसाधनो के रखरखाव की नीतियों को तय करके उनके प्रबंधन की व्यवस्था करता है, वह संसाधनो के दोहन या खपत को भी नियमित रुप से नियंत्रित करते रहता है ताकि संसाधनों का दोहन या उनकी खपत कम से कम हो सके। साथ ही वह कम्पनी के संसाधनो को कम्पनी के सभी विभागो में आवश्यकतानुसार वितरित भी करता है, ताकि कम्पनी के सभी संसाधनो पर किसी एक विभाग का नियंत्रण ना हो। Project Management (परियोजना प्रबंधन): Successful Execution
- मानव संसाधन विभाग (human resources) समय आने पर किसी कम्पनी को दिवालिया (bankrupt) होने से भी बचा सकता है या उसको इस तरह की परिस्तिथि से उभार सकता है। कोरोना काल के समय कई छोटे-बड़े स्टार्टअप्स दिवालिया हो गए थे जो कि भविष्य में कोई बड़ी कम्पनी भी बन सकते थे और साथ ही कई बड़ी कम्पनियों को भी दिवालिया होने की स्थिति का सामना करना पड़ा, इसका एक कारण यह है कि कर्मचारियों को कार्य करने का अवसर नही मिला। जब कर्मचारी कार्य ही नही कर पाएंगे तो वह उत्पाद का निर्माण कैसे कर पाएंगे? उत्पाद का निर्माण नही कर पाएंगे तो ग्राहको को क्या बेचेंगे और अगर ग्राहको को बेचने के लिए कम्पनी के पास कुछ होगा ही नही तो वह लाभ भी नही कमा सकती है और अपनी लागत की पूर्ति भी नही कर सकती है। कोरोना काल में उन कम्पनियों को अधिक नुकसान नही हुआ जिनका कार्य तकनीक पर आधारित था या जिनके कर्मचारी किसी दूसरी जगह जैसे कि घर से अपना कार्य (work from home) कर सकते थे। इसलिए अगर कर्मचारियों को कार्य करने का अवसर आपात स्थिति में भी मिलता है तो वह आपात स्थिति जैसे कि दिवालिया होने या अन्य तरह के आर्थिक संकट से भी कम्पनी को उभार सकते है।
Work/Responsibility of Human Resources
मानव संसाधन विभाग (human resources) के महत्व या उसके महत्वपूर्ण बिन्दुओं (Importance of Human Resources) में उसके महत्व के साथ ही उसके कार्य या जिम्मेदारियां भी दर्शाई गई है, लेकिन फिर भी अगर कोई कम्पनी में इसके कार्य या जिम्मेदारियों को व्यक्तिगत रुप से (individually) समझना चाहता है, तो वह इसे निम्न प्रकार से समझ सकता है-
मानव संसाधन विभाग (human resources) के कार्य/जिम्मेदारियों के कुछ बिन्दु इसके महत्व के बिन्दुओं के समान ही है, जो कम्पनी में इसके उपयोग और योगदान से भी प्रदर्शित होते है।
क्योंकि मानव संसाधन विभाग (human resources) जो कार्य करता है या जिन जिम्मेदारियों को पूरा करता है, वह किसी कम्पनी में इसके उपयोग और योगदान के समान ही है।
- Purpose of Human Resources or HR- मानव संसाधन विभाग का लक्ष्य कम्पनी को सफल बनाना होता है।
- Work Areas of HR- इसके प्रमुख कार्यो में कर्मचारियों की नियुक्तियां, प्रशिक्षण और उनके साथ सम्बंध स्थापित करना शामिल होता है।
- HR Role in Success- यह कम्पनी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- Ensuring Legal Work- यह कम्पनी में होने वाले कानूनी कार्यो को सुनिश्चित करता है।
- Employee Satisfaction- यह कम्पनी के कर्मचारियों की संतुष्टि का ध्यान रखता है।
- Productivity- यह उत्पादकता को बढ़ाने में योगदान देता है।
- Company Culture- यह कम्पनी की संस्कृति को जीवित रखता है।
- Development- यह कर्मचारियों के विकास में योगदान देता है।
- Performance- यह कर्मचारियों के प्रदर्शन का ध्यान रखता है।
- Management- यह कर्मचारियों के प्रबंधन का कार्य करता है।
- Compensation- अगर कर्मचारियों को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो यह क्षतिपूर्ती के लिए मुआवजे का भूगतान करता है।
- Conflict Resolution- यह कर्मचारियों के बीच उठे मदभेदो का समाधान करता है।
- Adapting Changes- यह समय के अनुसार अनुकूलन को अपनाता रहता है।
- Inclusion Diversity- यह कर्मचारियों की विविधताओं को अपनाता है।
- Managing Diversity- यह विविधताओं को प्रबंधित करता है।
- Mental Health– यह कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखता है।
- HR Head- मानव संसाधन विभाग का प्रमुख (HR Head) कम्पनी के मुख्य सलाहकारों में से एक होता है।
- Contribution to Employee Development- यह कर्मचारियों के विकास में योगदान देता है।
- Organizational Change- यह विभाग में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों को अपनाता है।
- Selecting Talent- यह प्रतीभा के धनी लोगो की नियुक्तियां करता है।
- Continuous Learning- यह सीखते रहने पर जोर देता है।
- Leadership Programs- यह कर्मचारियों को नेतृत्व करने के अवसर देता है और इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाता है।
- Goal Setting- यह कर्मचारियों के लक्ष्य निर्धारण का कार्य करता है।
- Feedback Systems- यह कर्मचारियों को प्रतिक्रिया देने के लिए व्यवस्था बनाता है।
- Salary Structures- यह कर्मचारियों को दिये जा रहे वेतन की संरचना तय करने में योगदान देता है।
- Benefits Management- यह कर्मचारियों को दिऐ जा रहे वेतन के अलावा अन्य तरह के लाभो को भी प्रबंधित करता है।
- Positive Workplace- यह कार्यस्थल को सकारात्मक बनाये रखता है।
- Handling Grievances- यह कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण करता है।
- Labor Laws- यह अपने कर्मचारियों से सम्बंधित कानूनों काे समझता है और उनका पालन करता है।
- Workplace Safety- यह कार्यस्थलों की पर अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को निर्धारित करता है।
- Digital Transformation- यह डिजिटल परिवर्तन को अपनाता है।
- Remote Work- यह कार्यस्थल से दूर किसी दूसरे स्थान से जैसे कि घर से कार्य करने की अनुमति भी देता है।
- Flexible Arrangements- यह लचीली व्यवस्था बनाता है जिससे कि अगर कोई कर्मचारी एक विभाग से दूसरे विभाग में कार्य करना चाहे तो वह कर सकता है।
- Promoting Diversity- यह कर्मचारियों की विविधताओं को प्रोत्साहित करता है।
मानव संसाधन विभाग (human resources) के कार्य/जिम्मेदारियों के महत्वपूर्ण बिन्दु अधिक लग सकते है या कोई यह सोच सकता है कि अगर यह सभी कार्य मानव संसाधन विभाग (human resources) ही पूरा करेगा तो फिर कम्पनी के अन्य विभाग क्या करेंगे? या फिर किस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे?
कार्य/जिम्मेदारियों के बिन्दु अधिक हो सकते है लेकिन मानव संसाधन विभाग (human resources) का किसी कम्पनी में महत्व और उसका योगदान भी तो अधिक है।
मानव संसाधन विभाग (human resources) कर्मचारियों को नियंत्रित करता है और कर्मचारी किसी कम्पनी की मशीनरी, उसके एसेट, तकनीक और योजनाओं को नियंत्रित कर सकते है।
इसलिए मानव संसाधन विभाग (human resources) का अप्रत्यक्ष नियत्रण (indirect control) पूरी कम्पनी पर होता है।
इसलिए इसके कार्य/जिम्मेदारियां कम्पनी के किसी अन्य विभाग की तुलना में अधिक और साथ ही महत्वपूर्ण होते है।
Conclusion
मानव संसाधन विभाग (human resources) से सम्बंधित इस लेख (article) में हम इसकी प्रस्तावना (introduction) से परिचित हुए, हमनें इसकी परिभाषा को समझा और इसके संक्षिप्त इतिहास के बारे में जाना। साथ ही किसी संगठन या कम्पनी में इसके महत्व और कार्य/जिम्मदारियों पर चर्चा की।
मानव संसाधन विभाग (human resources) का निष्कर्ष (conclusion) इसके महत्व और कार्य/जिम्मेदारियों में छिपा हुआ है।
अगर आप एक student है, कोई सामान्य व्यापारी है, व्यापार करने की सोच रहे है, स्टार्टअप शुरु करना चाहते है, किसी कम्पनी के संस्थापक है, किसी कम्पनी में उच्च अधिकारी (जैसे- CEO, COO, CTO, CIO, CFO, CMO) या Chairman, Vice President अथवा Board of Directors में से एक है तो आपको जरुर ही इस विभाग को महत्व देना चाहिए और इसकी स्थापना से सम्बंधित प्रक्रियाओं को पूरा करके इसके कार्य/जिम्मेदारियों को निर्धारित करना चाहिए।
नए स्टार्टअप के लिए सभी पदों पर नियुक्तियां करना या किसी कम्पनी में नियुक्तियां करने की प्रक्रिया को समझना व्यवसायिक पदानुक्रम या business hierarchy के अंतर्गत आता है, जहां आप अपने स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए पदानुक्रम संरचना (hierarchical structure) की स्थापना करते हो या शुरुआत करते हो।
यही शुरुआत किसी भी कम्पनी को सफल बनाने की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक होती है।
इसलिए मानव संसाधन विभाग (human resources) के इतिहास, महत्व और कार्यो को समझने के साथ ही व्यवसायिक पदानुक्रम या business hierarchy को समझना आवश्यक हो जाता है।