Business skills को समझना जटिल कार्य हैं, क्योंकि यह कई प्रकार की होती हैं।
इसलिए अपने लिए सही प्रकार का चुनाव करना नए व्यापारियों के लिए मुश्किलभरा होता हैं।
जिस तरह व्यापार में सफल होने के लिए ज्ञान और उसके महत्व को समझने की आवश्यकता होती है, उसी तरह व्यापारिक कौशल और उसके महत्व (business skills and it’s importance) को समझने की भी आवश्यकता होती है।
Expertness, Mastery, Capability, Talent या Smartness किसी इंसान के कौशल (skills) को परिभाषित करते है।
व्यापार करना अपने-आप में एक कौशल है। व्यापार कौशल से ही शुरु होता है और कौशल से ही संचालित होता है।
किसी स्टार्टअप या कम्पनी की सफलता और उसका विस्तार संस्थापक और उच्च अधिकारियों के कौशल पर निर्भर करता है।
स्टार्टअप या कम्पनी के संस्थापक और उच्च अधिकारी जितने अधिक कुशल होंगे, स्टार्टअप या कम्पनी उतनी ही तेजी से विकसित होगी या विकास करेगी।
इसलिए business skills, व्यापार का एक ऐसा पहलु है जिस पर students, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो सभी का ध्यान होना चाहिए।

Introduction
व्यापार के क्षेत्र में सफल होने के लिए आपको व्यापारिक क्षेत्र में कुशल होना चाहिए।
किसी कौशल के बिना किसी व्यापारिक क्षेत्र को अपने लिए चुना नही जा सकता है और ना ही उसमें सफल हुआ जा सकता है।
लेकिन इसके पहले आपको business skills और उसके महत्व को समझना होगा।
व्यापारिक क्षेत्र से सम्बंधित सभी तरह कौशल अपने आप में बहुत जटिल होते है और इसी जटिलता को हम सरलता से समझने का प्रयास करेंगे।
Complexity of Business Skills
एक इंसान का अलग-अलग तरह के क्षेत्रों या कौशल में कुशल होना या सभी क्षेत्रों में कुशल होना संभव नही है।
हम अपने व्यवसायिक जीवन (professional life) को चुनने से लेकर उसमें सफल होने तक कुछ ही तरह के कौशल विकसित कर पाते है।
किसी तरह के कौशल को विकसित करना हमारी रुचि, समय, सुविधाएं और अनुवांशिकता पर भी निर्भर करता है।
किसी इंसान के कौशल को देखकर हम भूल जाते है कि उसे उस विशेष क्षेत्र में कितनी रुचि है? उसने उस कौशल को विकसित करने में कितना समय दिया है? उसे किस तरह की सुविधाएं मिली है? या उसकी अनुवांशिकी कैसी है?
सभी तरह के व्यवसायों में व्यापार ही एक ऐसा व्यवसाय या क्षेत्र है जिसमें किसी भी अन्य व्यवसाय की तुलना में अधिक कुशलता की आवश्यकता होती है।
एक नए व्यापारी को या किसी स्टार्टअप को शुरु करने वालो को यह बात व्यापार शुरु करने के कुछ ही दिनों बाद समझ आ जाती है।
जिस तरह के कौशल सामान्य जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते है, वह व्यापारिक जीवन के लिए सामान्य कौशल होते है।
जो कौशल अलग-अलग इंसानो के व्यक्तित्व पर निर्भर करते है, वह व्यापार शुरु करने वाले एक ही इंसान को सिखने पड़ते है।
अलग-अलग इंसानो के व्यक्तित्व पर निर्भर करने वाले कौशल या गुण निम्न प्रकार से है, आपके लिए यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि दर्शाए गए दो तरह के कौशल में से किसे चुना जाए? या कौन-सा कौशल व्यापार करने के लिए सही होगा?
- Inward or Outgoing- कम्पनी के आंतरिक पहलुओं का ध्यान रखा जाए या व्यापार के बाहरी पहलुओं का ध्यान रखा जाए?
- Emotional or Technical- व्यापार को सफल बनाने के लिए भावनात्मक रहा जाए या फिर अपनी भावनाओं से अलग टेक्नीकल रहा जाए?
- Religious or Secular- धार्मिक रहा जाए या फिर धर्मनिरपेक्ष?
- Result Oriented or Process Oriented- परिणामों पर ध्यान दिया जाए या प्रक्रियाओं पर?
- Adaptable or Disagreeable- बाज़ार के प्रति अनुकूलित रहा जाए या उसे गलत साबित करने पर ध्यान दिया जाए?
- Fashion or Old Fashion- व्यापार को सफल बनाने के लिए फैशन पर ध्यान दिया जाए या फिर आप ऐसा सोचते है कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए अपने फैशन पर ध्यान देने की जरुरत नही होती है। अगर ऐसा है तो क्या आपका उत्पाद old fashion है?
- Leadership or Teamwork- आगे आकर अपने कर्मचारियों का नेतृत्व किया जाए या फिर उन्हें टीमवर्क सिखाया जाए?
- Political or Economical- राजनैतिक मामलो पर ध्यान दिया जाए या आर्थिक मामलो पर ध्यान दिया जाए?
- Dominant or Nice- अपना काम करवाने के लिए डोमिनेंट रहा जाए या फिर सभ्य रहकर यह किया जा सकता है?
- Nationalism or Internationalism- अपने देश के मामलो को प्रमुखता दी जाए या फिर वैश्वीक मामलो का भी ध्यान रखा जाए?
- Materialistic or Spiritual- भौतिकवादी रहा जाए या आध्यात्मिकवादी रहा जाए? अगर आध्यात्मिकता को चुना जाए तो अधिक लाभ कमाने की सोचना क्या भौतिकवाद के अंतर्गत आता है?
- Obsessive or Management- कम्पनी को सफल बनाने के लिए जुनूनी रहा जाए या जीवन के दूसरे पहलुओं पर भी समान रुप से ध्यान दिया जाए?
- Nostalgic or Futuristic- व्यापार को सफल बनाने के लिए पिछली गलतियों को सुधारा जाए या व्यापारिक दुनिया के भविष्य को लेकर सकारात्मक रहा जाए?
- Doubtful or Confidence- अपने फैसलो पर फिर से गौर किया जाए या फिर एक बार कोई फैसला लेने के बाद उस पर हमेशा के लिए भरोसा किया जाए?
- Sense of Humor or Computer Software- कर्मचारियों के बीच sense of humor का होना अधिक जरुरी है या उनकाे computer software की समझ होना अधिक जरुरी है?
एक दूसरे से दो विपरीत कौशल को विकसित करना या सिखना अगल-अलग व्यक्तित्व के लोगो पर निर्भर करता है।
जब कोई एक तरह के कौशल को विकसित करने की कोशिश करता है तो वह उस कौशल के विपरीत विशेषताओं वाले दूसरे कौशल को विकसित ना करने की भी कोशिश कर रहा होता है।
जैसे- कोई अंतर्मुखी (introvert) व्यक्ति Inward, Emotional या Spiritual हो सकता है, तो वही कोई बहिर्मुखी (extrovert) व्यक्ति Outgoing, Technical या Materialistic हो सकता है।
लेकिन एक व्यापारी को दोनो तरह के विपरीत कौशल विकसित करने होते है।
आप यह नही कह सकते है कि इन्हें विकसित करना मेरे व्यक्तित्व से मेल नही खाता है।
इसी तरह दूसरे सभी उदाहरणों के लिए भी यह कहा जा सकता है कि ये एक-दूसरे से विपरीत या दो अलग-अलग व्यक्तित्व के इंसानो पर निर्भर करते है और एक व्यापारी दोनो में से किसी एक को ना विकसित करने का फैसला नही ले सकता है।
Reasons of Different Types of Business Skills
व्यापार को सफल बनाने के लिए एक-दूसरे से अलग, विपरीत या विभिन्न प्रकार के कौशल विकसित करने पड़ते है या सिखने पड़ते है, लेकिन जब तक students, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो को इसके कारणों का पता ना हो तो हो सकता है कि उनका इस पर कभी ध्यान ना जाए।
इसलिए व्यापार को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के business skills को विकसित करने के कारणों का पता होना चाहिए।
तो, इसके कारण इस प्रकार से है, जो कि व्यापार में अधिक ज्ञान की आवश्यकता होने के कुछ प्रमुख कारणों के समान ही है-
- अपने बिजनेस आईडिया को पहचानने के लिए भी बिजनेस का कौशल होना जरुरी है, क्योंकि अगर किसी इंसान को बिजनेस का कौशल नही है तो वह अपने बिजनेस आईडिया को कैसे समझ सकता है? और यह कैसे मान सकता है कि उसे आया हुआ आईडिया बिजनेस से सम्बंधित है?
- किसी छोटे-से-छोटे स्टार्टअप को शुरु करने के लिए भी अधिक कौशल की जरुरत होती है। आपको पता होना चाहिए कि आईडिया को अमल में कैसे लाना है? उत्पाद का निर्माण कैसे करना है? उत्पाद को ग्राहको तक कैसे पहुंचाना है? लाभ कैसे कमाना है? स्टार्टअप किस जगह शुरु करना है? और कर्मचारियों की नियुक्तियां कैसे करना है?
- व्यापार के क्षेत्र दूसरे व्यवसाय जैसे- नौकरी या कला के क्षेत्रो की तुलना में कही अधिक बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर होते है। इसलिए बहुत-सी कम्पनियों के सफल संस्थापक या सफल व्यापारी किसी कम्पनी को सफल बनाने के बाद भी लगातार सिखते रहने पर जोर देते रहते है। क्योंकि उन्हें पता होता है कि अधिक बड़े, फैले हुए और विविधतापूर्ण क्षेत्र में परिवर्तन होना निश्चित है। साथ ही उन्हें यह भी समझ आ जाता है कि परिवर्तन के अनुसार अब तक सीखें गए कौशल कम पड़ सकते है।
What is Skill ?
Business skills और उसके महत्व को समझने से पहले हम ‘‘कौशल और उसके महत्व’’ को समझते है-
किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए उस क्षेत्र का कौशल होना जरुरी है।
कौशल के बिना किसी क्षेत्र को अपने लिए चुना तो जा सकता है लेकिन उसमें सफल नही हुआ जा सकता है।
इस समय दुनिया में हजारों-लाखों तरह के कौशल है, जिन्हें कोई इंसान सीख सकता है।
लेकिन अगर कोई इंसान इन्हें सिखना शुरु करता है तो सभी तरह के कौशल सिखने के लिए उसका जीवन कम पड़ जाएगा।
तो, यहां सवाल यह है कि अपने लिए किस तरह के कौशल को सिखने का फैसला लिया जाए? इस तरह का कौशल विकसित करना सही है या नही, यह कैसे निश्चित किया जाए? इस सवाल का जवाब हो सकता है कि सिर्फ उस क्षेत्र या व्यवसाय का कौशल विकसित किया जाए जिसमें कोई इंसान जाना या सफल होना चाहता है।
अगर कोई कला के क्षेत्र में जाना चाहता है तो उसे कला के क्षेत्र का कौशल विकसित करना चाहिए, अगर कोई नौकरी करने जैसे क्षेत्र को चुनता है तो उसे उस विशेष नौकरी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना चाहिए और अगर कोई व्यापार करना चाहता है तो उसे business skills ही विकसित करना चाहिए।
अपने लिए सही कौशल को विकसित करने का चुनाव करना ही कौशल की सही परिभाषा है, वरना इस दुनिया के सारे तरह के कौशल विकसित करना या उन्हें सिखना किसी एक इंसान के लिए असंभव ही है।
तो, कौशल की सही परिभाषा अपने लिए किसी एक क्षेत्र के चुनाव करने पर निर्भर करती है और उसका महत्व उस क्षेत्र में सफलता पाने का आधार होता है।
What is Business Skills?
अगर आपने अपने व्यवसायिक जीवन में व्यापार के क्षेत्र को चुना है, तो आपको business skills ही विकसित करना चाहिए।
लेकिन फिर भी व्यापार का क्षेत्र अपने आप में बहुत बड़ा, फैला हुआ, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर होने के कारण इससे सम्बंधित कौशल भी अपने आप बहुत बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर होते है।
इतने बड़े, फैले हुए, विविधतापूर्ण और परिवर्तन से भरपूर व्यापारिक क्षेत्र में सभी तरह के कौशल को विकसित करना किसी एक इंसान के लिए लगभग असंभव ही है।
इसलिए आपको अपने बिजनेस आईडिया के क्षेत्र से सम्बंधित कौशल के विकास पर ही ध्यान देना चाहिए।
सबसे पहले किसी students, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो को यह तय करना चाहिए कि उनका खुद का बिजनेस आईडिया किस क्षेत्र से है? वह किस तरह का व्यापार करना चाहते है? या वह किस व्यापारिक क्षेत्र में सफल होना चाहते है?
तय करने के बाद ही उस विशेष क्षेत्र से सम्बंधित कौशल विकसित करना शुरु कर देना चाहिए।
यह business skills विकसित करने का सबसे आसान और लाभदायक रास्ता है।
अपने क्षेत्र का चुनाव करे बिना सीधे business skills को विकसित करने का फैसला आपके लिए जटिल और लाभ ना देने वाला ही होगा।
जैसे- अगर कोई इंसान business skills विकसित करना शुरु कर देता है, यह जाने बिना कि उसे किस क्षेत्र में व्यापार करना है तो क्या उसके विकसित किए हुए कौशल, उसके अमल में लाए गए व्यापारिक क्षेत्र के कौशल से मेल करेंगे? नही।
8 Major Types of Business: जाने कि इनमें से एक को कैसे चुने?
Definition of Business Skills
व्यापारिक कौशल की परिभाषा- “एक student, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो को हमेशा ऐसे कौशल विकसित करने चाहिए जो उनके व्यापार या आईडिया के क्षेत्र से सम्बंधित हो, जो उपयोगी, जिनकी आवश्यकता हो और जो लाभ कमाने में भी योगदान दे सके।”
Importance of Business Skills
किसी के महत्व को उसके उपयोग, आवश्यकता और योगदान से समझा जा सकता है।
यह वाक्य सिर्फ कौशल के सम्बंध में ही लागू नही होता बल्कि हर क्षेत्र या विषय पर लागू हो सकता है।
किसी के महत्व को समझना है तो उसके उपयोग, आवश्यकता और योगदान को समझिए।
उपयोग, आवश्यकता और योगदान से होने वाले लाभ के कारण ही किसी का अपना महत्व होता है।
इसलिए व्यापार में कौशल के महत्व को उसके व्यापार को सफल बनाने के उपयोग, आवश्यकता और योगदान से समझा जा सकता है। जो कि इस प्रकार से है-
- Business skills का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग और योगदान किसी इंसान के अपने लिए चुने जाने वाले व्यापारिक क्षेत्र की आवश्यकता से होता है। business skills का चुनाव और व्यापारिक क्षेत्र का चुनाव दोनो ही एक-दूसरे को विकसित करने में योगदान देते है। अगर आपने सही business skills का चुनाव किया है तो यह आपको अपने व्यापारिक क्षेत्र के चुनाव में योगदान देगा और अगर आपने सही व्यापारिक क्षेत्र का चुनाव किया है तो यह आपको सही business skills के चुनाव में योगदान देगा।
- किसी कम्पनी को सफल बनाने के लिए कई लक्ष्यों को पूरा करना होता है। उन लक्ष्यों को पूरा करने से पहले उन्हें तय करना होता है। लक्ष्यों को तय करना या उनका चुनाव करना, व्यापारिक ज्ञान से सम्बंधित विषय है लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए business skills की आवश्यकता होती है। इस तरह business skills से आप अपनी कम्पनी के लक्ष्यों को पूरा करके, उसे एक सफल कम्पनी बना सकते है।
- Business skills सफल उत्पाद (product) बनाने में भी योगदान देता है। Business skills से आप अपने उत्पाद को किसी आईडिया से बदलकर वास्तविक रुप दे सकते है, उसके गुण और विशेषताओं को अमल में ला सकते है और ग्राहको के अनुसार उसे अधिक विकसित और लाभदायक बना सकते है।
- “अपने उत्पाद को लोगो तक इतने प्रभावी रुप से पहुंचाना कि वह आपके ग्राहक बन जाए, यही विपणन (marketing) कहलाती है।” विपणन (marketing) एक तरह का व्यापारिक कौशल है, तो यह कहा जा सकता है कि business skills से आप अपने उत्पाद को ग्राहको तक प्रभावी रुप से पहुंचा सकते है।
- किसी भी कम्पनी की सफलता उसके वर्तमान या भविष्य के लाभ पर निर्भर करती है। होने वाला लाभ ही सफल कम्पनियों को परिभाषित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Business skills कम्पनी के लाभ से सम्बंधित कार्यो में योगदान देता है या कहा जा सकता है कि व्यापार करना ही एक तरह का कौशल है। लाभ कैसे कमाना है? उसे कैसे बढ़ाना है? उसका प्रबंधन (management) कैसे करना है या उसे कहां निवेश करना है? ताकि अधिक लाभ कमाया जा सके। इस तरह के कार्य business skills पर ही निर्भर करते है।
- अपने आईडिया को स्टार्टअप में बदलने और स्टार्टअप को एक सफल कम्पनी तक लाने में कई साल का समय लगता है। ऐसे में कम्पनी के संस्थापक और उच्च अधिकारियों पर कम्पनी को सफल बनाने के साथ ही अपने स्वास्थ्य (health) पर समान रुप से ध्यान देने का सवाल आ जाता है। लम्बे समय तक प्रभावी रुप से कार्य करना, सही नतीजे लाना और यह सब कई सालो तक जारी रखना आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और इससे आपकी कम्पनी पर असर होता है। इसलिए कम्पनी को सफल बनाने के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर समान रुप से ध्यान देना भी एक तरह का व्यापारिक कौशल है और यह दूसरे व्यापारिक कौशल की तरह महत्वपूर्ण भी है।
- अपने बिजनेस आईडिया को पहचानने में, स्टार्टअप शुरु करने में, स्टार्टअप को सफल कम्पनी बनाने में, अपने व्यापारिक क्षेत्र का चुनाव करने में, व्यापारिक लक्ष्यों को तय करने में, उत्पाद के गुण और विशेषताओं को तय करने में, विपणन (marketing) सम्बंधित रणनीतियों को बनाने में और लाभ सम्बंधित कार्यो में सफल होने के लिए आपको business skills के साथ ही व्यापारिक ज्ञान की भी आवश्यकता होती है।
अगर किसी को व्यापारिक ज्ञान की समझ नही है तो वह इंसान business skills के ज्ञान को भी नही समझ सकता है, इसलिए आपको business skills और उसके महत्व को समझने के साथ ही ‘‘व्यापारिक ज्ञान और उसके महत्व’’ को भी समझना चाहिए।
व्यापारिक ज्ञान और उसके महत्व की व्याख्या (explanation) लगभग business skills और उसके महत्व की व्याख्या के समान ही है।
इसे आप नीचे दी गई लिंक (link) के माध्यम से सामने आने वाले लेख (article) से समझ सकते है-
Business Knowledge किसे कहते हैं, सही बिजनेस नाॅलेज कैसे ले?
- Business skills कर्मचारियों की नियुक्तियां करने, उन्हें सही पद देने और उनका प्रबंधन (management) करने में भी सहायक होता है। Business skills से कम्पनी के मानव संसाधन विभाग (human resources) का प्रबंधन आसान हो जाता है।
- किसी देश या सरकार के द्वारा व्यापार पर लागू होने वाले कानून या संवैधानिक नियमों का पालन करने के लिए भी business skills महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवैधानिक नियमों का पालन करना सभी तरह की कम्पनियों के लिए अनिवार्य होता है और इनका पालन ना किए जाने पर कम्पनी पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है, इसलिए business skills के होने से संस्थापक और उच्च अधिकारी हमेशा इन नियमों का पालन करते रहते है।
- Business skills दूसरे देशों में कम्पनी स्थापित करने या दूसरे देश में कम्पनी की शाखा खोलने में भी सहायता करता है। अपने व्यापार को अन्य देशो तक पहुंचाना, कम्पनी के विकास के लिए जरुरी होता है इसलिए अपने देश में व्यापार करने के साथ ही एक व्यापारी को किसी दूसरे देश में व्यापार करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
इन बिन्दुओं से हमने business skills और उसके महत्व को समझने के साथ ही व्यापार में कौशल के उपयोग, आवश्यकता और उसके योगदान को भी समझ लिया है।
Business skills से सम्बंधित तीनों शब्द ‘‘उपयोग, आवश्यकता और योगदान’’ एक साथ ही होना चाहिए।
Business skills विकसित करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि- ऐसे व्यापारिक कौशल का कोई अर्थ या लाभ नही है जो महत्वपूर्ण लगे, लेकिन जिसका व्यापार में कोई उपयोग, आवश्यकता या योगदान ना हो।
साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि- उपयोग, आवश्यकता या योगदान महत्वपूर्ण भी हो।
ऐसे उपयोग से कोई लाभ नही होगा जो एक या दो बार ही उपयोग किया जा सके या ऐसी आवश्यकता से कोई लाभ नही होगा जिसकी आवश्यकता कम ही हो या फिर ऐसे योगदान से भी कोई लाभ नही होगा जो एक या दो बार ही अपना योगदान दे सके।
उपयोग, आवश्यकता या योगदान के महत्वपूर्ण होने का अर्थ यही है कि- ऐसा व्यापारिक कौशल विकसित किया जाए जिसका अधिक से अधिक बार उपयोग किया जा सके, जिसकी अधिक से अधिक आवश्यकता हो और जो व्यापार को सफल बनाने में अधिक से अधिक बार अपना योगदान दे सके।
Conclusion
सफल व्यापार के लिए business skills होना आवश्यक है, इसलिए इसका महत्व है।
साथ ही व्यापार को सफल बनाने में कौशल का उपयोग और योगदान भी बहुत अधिक है।
इसलिए एक student, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो को business skills और उसके महत्व को समझना चाहिए और इसके बारे में जागरुक रहकर सही business skills विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।
तो, business skills और उसके महत्व से सम्बंधित इस लेख में हमने जाना कि-
- व्यापार में सफल होने के लिए business skills का होना आवश्यक है।
- सही business skills विकसित करने का यह तरीका है कि पहले अपने आईडिया के क्षेत्र का कौशल विकसित किया जाए।
- ऐसा कौशल विकसित करना चाहिए जो व्यापार या आईडिया के क्षेत्र से सम्बंधित हो और जो उपयोगी हो, जिसकी आवश्यकता होने के साथ ही वह लाभ कमाने में भी योगदान दे सके।
- Business skills के महत्व से सम्बंधित तीनों शब्द ‘‘उपयोग, आवश्यकता और योगदान’’ एक साथ ही होना चाहिए।
- व्यापार से सम्बंधित कौशल को उनके पहले रुप से अधिक विकसित करना पड़ता है, इसलिए इस परिवर्तन को एक व्यापारी को भी अपनाना चाहिए और सिखते रहने या नए तरह के कौशल विकसित करते रहने पर जोर देना चाहिए। 17 Essential Business Skills: जो इंसान को व्यापारी बना दें