
College dropout करने के बाद कोई सफलता पाता है, तो हमारा का ध्यान उस पर सबसे पहले जाता हैं, क्योंकि शिक्षा को सफलता तक पहुंचने का रास्ता माना गया है, लेकिन जब कोई इसके बीना सफलता पाता है तो हमारा और साथ ही समाज का ध्यान भी उस पर सबसे पहले जाता है।
यही सब अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर व्यापार में सफलता पाने वालो के साथ भी होता है।
ऐसे बहुत से सफल व्यापारी है जिनके पास किसी तरह की डिग्री है और ऐसे भी कई व्यापारी है जो post graduates है।
लेकिन फिर भी हमारा ध्यान College Dropouts पर होता है।
ऐसे लोग समाज को अधिक आकर्षित लगते है, वह इनके बारे में जानना चाहता है, इसलिए ऐसे लोगो पर अधिक चर्चा होती है और उनके बारे में articles लिखे जाते है या videos बनाए जाते है।
अगर आप विस्तार से समझना चाहते है कि हमारा ध्यान College Dropouts पर क्यूं होता है, उनकी तुलना में जिनके पास किसी तरह की डिग्री है या जिन्होंने अपनी शिक्षा को पूरा किया है।
तो, आप नीचे दी गई link से सामने आने वाले लेख (article) के माध्यम से समझ सकते है-
Introduction
सफल व्यापारियों/अरबपतियों की शिक्षा सम्बंधित कहानियों से students, सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो में एक विचार आता है कि- क्या अरबपति या सफल व्यापारी बनने के लिए अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देना चाहिए? क्या यह सही फैसला है? क्या यह जरुरी है? या क्या मुझे भी अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देना चाहिए?
अपनी शिक्षा को पूरी करने के रास्तें पर चल रहे students के अलावा अन्य लोगो जैसे- सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो के लिए अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देने वालो या उनकी सफलता पर ध्यान जाने के सवाल का जवाब उपरोक्त link से सामने आने वाले लेख (article) के माध्यम से मिल जाएगा।
लेकिन अगर कोई student है और उसके पास कोई बिजनेस आईडिया है, तो उसे क्या करना चाहिए? क्या अरबपति या सफल व्यापारी बनने के लिए अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देना चाहिए? क्या यह सही फैसला है? क्या यह जरुरी है?
इन्हीं सवालो के जवाब इस लेख के माध्यम से जानेंगे और अगर आपके पास कोई बिजनेस आईडिया नही है, तब भी यह लेख बहुत उपयोगी हो सकता है क्योंकि भविष्य में किसी तरह का बिजनेस आईडिया आने पर आपके सामने अपनी शिक्षा को पूरी करने या स्टार्टअप शुरु करने में से किसी एक को चुनने का प्रश्न आ सकता है।
What To Do As A Student?
अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर व्यापार में सफलता पाने वालो की तरफ ध्यान जाना स्वाभाविक है।
यह सामान्य लोगो को एक संभावना देता है कि ऐसा भी हो सकता है।
तो, क्या स्टार्टअप शुरु करने के लिए अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देना सही फैसला है? इस सवाल का जवाब सभी के लिए एक नही हो सकता है।
क्योंकि हो सकता है कि बहुत से students व्यापार के प्रति उत्साहित हो लेकिन उनके पास कोई बिजनेस आईडिया ना हो।
ऐसी स्थिति में उन्हें सिर्फ व्यापार से होने वाले अधिक लाभ के कारण अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर व्यापार शुरु करने की सलाह नही दी जा सकती है। अधिकतर students इसी स्थिति में है।
दूसरी परिस्थिति यह हो सकती है कि- किसी student के पास कोई बिजनेस आईडिया हो लेकिन हो सकता है कि उसके पास व्यापार शुरु करने और उसे संचालित करने का ज्ञान और कौशल ना हो।
व्यापारिक ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए कम-से-कम 3 से 4 वर्ष का समय लगता है, जिसमें कोई college student अपनी शिक्षा को पूरी कर सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में भी किसी को अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर व्यापार शुरु करने की सलाह नही दी जा सकती है।
तीसरी परिस्थिति यह हो सकती है कि- किसी student के पास कोई बिजनेस आईडिया हो और साथ ही उसके पास व्यापार शुरु करने और उसे संचालित करने का ज्ञान और कौशल भी हो लेकिन स्टार्टअप शुरु करने के लिए लगने वाला निवेश ना हो।
स्टार्टअप शुरु करने के लिए लगने वाला सबसे पहला निवेश संस्थापक का ही होता है या स्टार्टअप शुरु करने के लिए संस्थापक को ही अपनी बचत को निवेश करना होता है।
इसलिए या तो आपके पास निवेश करने के लिए पर्याप्त बचत चाहिए या बचत करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए।
व्यापार शुरु करने के लिए लगने वाले निवेश की बचत करने या उसे कमाने के लिए 3 से 4 वर्ष का समय लगता है, जिसमें कोई college student अपनी शिक्षा को पूरी कर सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में भी किसी को अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर व्यापार शुरु करने की सलाह नही दी जा सकती है।
इस तरह स्टार्टअप शुरु करने के लिए किसी student के पास बिजनेस आईडिया के साथ व्यापार शुरु करने और उसे संचालित करने के ज्ञान और कौशल के अलावा स्टार्टअप शुरु करने के लिए लगने वाले निवेश की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
व्यापार शुरु करने, उसे संचालित करने और उसे सफल बनाने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह एक student life में अधिकतर students के पास नही होता है।
व्यापार करने से सम्बंधित अगर कोई एक कमी भी है तो व्यापार को आगे बढ़ाना और उसमें सफलता पाना बहुत ही मुश्किल से भरा होगा।
Reason of Being a Graduate or Reason of Complete Your Study
सामान्य रुप से 21 या 22 साल की उम्र में डिग्री ली जा सकती है या अपनी शिक्षा पूरी की जा सकती है।
अब ऐसे कौन-से क्षेत्र है जिनमें 21 या 22 साल की उम्र में अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर सफल हुआ जा सकता है?
इस सवाल पर ध्यान दिया जाए तो ऐसे कुछ ही क्षेत्र निकलकर सामने आते है।
उनमें से एक है खेल का क्षेत्र। खेल के क्षेत्र में कम उम्र के कई सफल खिलाड़ियों को देखा गया है।
दूसरा है- कला का क्षेत्र। कला के क्षेत्र जैसे- अभिनय, गायन या साहित्य और तीसरा है इंटरनेट का क्षेत्र।
इंटरनेट के कारण बहुत से सामान्य लोगो को अवसर मिले है जिनके पास पर्याप्त सुविधाएं नही थी।
इंटरनेट से सम्बंधित बहुत से क्षेत्रो में लोग कम उम्र में सफल भी हुए है, जैसे- blogging, gaming, video content या online किये जा सकने वाले अन्य तरह के प्रोफेशन।
इन सब पर विचार करने के बाद और बहुत कुछ सोचने के बाद भी ऐसे क्षेत्र नही मिलते है, जिनमें 22 साल से कम उम्र में सफल हुआ जा सकता है।
As a student अगर आप अपनी शिक्षा को पूरा नही करना चाहते है। ok, fine.
सवाल है क्यूं नही? और अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर आप किस क्षेत्र में सफल होने के बारे में सोच रहे है?
Another Reason of Being a Graduate or Another Reason of Complete Your Study
सफल व्यापारियों/अरबपतियों की जीवन यात्रा पर ध्यान दिया जाए तो उनकी शिक्षा पूरी करने या पूरी ना करने से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु निकलकर सामने आते है-
- उनके अंदर व्यापारिक ज्ञान और कौशल अपनी शिक्षा को छोड़ने से पहले ही थे। वह बहुत समय से व्यापारिक ज्ञान और कौशल विकसित कर रहे थे।
- किसी कम्पनी को सफल कैसे बनाया जाता है? इसके बारे में उन्हें पहले से ही पता था। उन्हें पता था कि अपने आईडिया को कैसे पहचानना है? उन्हें पता था कि इस आईडिया को कम्पनी में कैसे बदलना है? और उन्हें यह भी पता था कि लाभ कैसे कमाया जाता है।
- स्टार्टअप के लिए शिक्षा को छोड़ने से पहले वह एक बहुत ही सम्मानित शिक्षा संस्थान या कहा जाए कि बहुत अच्छे कॉलेज से शिक्षा ले रहे थे। इसलिए यह बिल्कुल नही कहा जा सकता है कि सफल व्यापारी/अरबपति शिक्षा को लेकर उदासिन होते है या शिक्षा को लेकर नकारात्मक होते है।
- उन्होंने तब तक अपनी शिक्षा को छोड़ने का फैसला नही लिया जब तक उन्हें यह यकीन नही हुआ कि इस स्टार्टअप को बहुत ही सफल बनाया जा सकता है। वह तब तक उस शिक्षा संस्थान से जुड़े रहे जब तक कि उनके सामने शिक्षा को पूरी करने या स्टार्टअप को सफल बनाने का प्रश्न नही आ गया।
इस तरह शिक्षा को पूरी कर रहे students के अंदर एक विचार आ सकता है कि उनका क्या जो अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर सफल हुए है? क्या उनसे सम्बंधित सभी तरह की बातें झूठी है? या क्या शिक्षा छोड़कर सफल हुए व्यापारी झूठे है?
इसका जवाब है नही।
अपनी शिक्षा को बीच में छोड़कर सफल हुए जितने भी व्यापारियों के बारे में article लिखे जाते है, videos बनाए जाते है या interviews लिए जाते है, वह सभी सच है।
लेकिन उनकी यात्रा पर ध्यान देने से पता चलता है कि वह कुछ विशेष क्षेत्रो से है और उन क्षेत्रो के स्वरुप (patterns) को समझा जा सकता है।
Startup Patterns of College Dropouts
व्यापार में सफल हुए dropouts में से अधिकतर व्यापारी तकनीकी (technology) के क्षेत्र से है या उनका स्टार्टअप इंटरनेट पर आधारित होता है।
तकनीकी और इंटरनेट आधारित स्टार्टअप्स में ही इतनी संभावनाएं है कि वहा पर कम समय में अधिक सफलता पाई जा सकती है।
इन क्षेत्रो के स्टार्टअप्स में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विशेषताएं होती है, जैसे-
- इन क्षेत्रो के स्टार्टअप्स में कम समय में अपना उत्पाद बनाया जा सकता है।
- उत्पाद को कम समय में ग्राहको तक पहुंचाया जा सकता है।
- तकनीकी और इंटरनेट आधारित स्टार्टअप्स में अधिक मात्रा में निवेश की आवश्यकता नही होती है।
- इससे सम्बंधित स्टार्टअप के संचालन में अधिक लोगो की भी आवश्यकता नही होती है।
- इसमें कम समय में ही अधिक लाभ तक पहुंचा जा सकता है, जिससे की निवेशको से निवेश लाना आसान हो जाता है।
- इससे सम्बंधित स्टार्टअप्स जल्दी परिणाम देते है। क्योंकि इसमें संस्थापक का कम निवेश लगा होता है इसलिए एक स्टार्टअप असफल हो जाने के बाद भी संस्थापक के दिवालिया होने का जोखिम नही होता है और उस असफल हुए एक स्टार्टअप से शिक्षा लेकर दूसरे स्टार्टअप तक पहुंचा जा सकता है।
Advantages of Being a Graduate or Complete Your Study
अपनी शिक्षा को पूरी करने के फायदो की समझ सभी को होती है, चाहे वह कोई student हो या सामान्य इंसान जिसे शिक्षा छोड़े हुए कई साल हो गये हो।
अगर किसी ने किसी शिक्षा संस्थान में प्रवेश लिया है तो यह यही दर्शाता है कि उसे शिक्षा की आवश्यकता है और शिक्षा पूरी करने की भी।
लेकिन फिर भी शिक्षा से होने वाले लाभो को एक बार फिर स्पष्ट किया जा सकता है। जो इस प्रकार है-
- शिक्षा के दौरान हमारा ध्यान अपने क्षेत्र के विषयों से अलग दूसरे क्षेत्रो के विषयों पर भी जाता है और हम कम ही सही लेकिन उन दूसरे विषयों से परिचित होते है। इससे हमें दूसरे विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिलता है और हमारा ज्ञान अलग-अलग विषयों में अधिक होता जाता है।
- दूसरे क्षेत्र के विषयों का ज्ञान तब काम आता है जब कोई अपने क्षेत्र में असफल हो गया हो तब दूसरे या अन्य विषयों का ज्ञान होने से हम उस क्षेत्र में भी कोई प्रयास कर सकते है।
- दुनिया के हर क्षेत्र के सफल हुए अधिकतर लोगो के बारे में यह स्वरुप (pattern) भी सामने आया है कि उन्होंने किसी और क्षेत्र में अपनी शिक्षा ली है और फिर वह किसी और क्षेत्र में आ गये, इसके बाद वह उस क्षेत्र में सफल हुए।
- इसे व्यापार के क्षेत्र में भी देखा जा सकता है। अधिकतर सफल व्यापारियों/अरबपतियों ने MBA नही किया है और यह जरुरी भी नही है कि MBA करने वाले व्यापार ही करेंगे। वह किसी संस्था के लिए भी काम कर सकते है जो कि एक कम्पनी भी हो सकती है या कोई NGO भी हो सकता है।
- एक क्षेत्र से शिक्षा लेकर किसी दूसरे क्षेत्र में जाने का स्वरुप दुनिया के हर क्षेत्र के सफल हुए लोगो और क्षेत्रो में देखा गया है। लेकिन अपने क्षेत्र में असफल होने के बाद या किसी दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए आपको उस क्षेत्र का ज्ञान होना जरुरी है और अलग-अलग क्षेत्रो या विषयों का ज्ञान लेने में शिक्षा संस्थान बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते है और शिक्षा ले रहे students के पास इसका सही समय भी होता है।
Conclusion
कई-कई लेख पढ़ने के बाद पढ़ने वालो को किसी लेख के निष्कर्ष का अंदाजा खुद ही हो जाता है।
आप इतने अनुभवी है कि किसी लेख को पढ़ने के बाद उसमें समझाई गई बातों के अनुसार अपना खुद का निष्कर्ष निकाल सकते है, जो कि उस विशेष लेख के निष्कर्ष से मेल खाता हो।
लेकिन फिर भी किसी लेख को लिखने वाले इंसान की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने निष्कर्ष को पढ़ने वालो के सामने प्रस्तुत और स्पष्ट करे।
इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि अपनी शिक्षा को पूरी करने के रास्तें पर चल रहे students के अलावा अन्य लोगो जैसे- सामान्य इंसान, सामान्य व्यापारी, स्टार्टअप शुरु करने वालो या व्यापार करने की सोचने वालो के लिए अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देने वालो या उनकी सफलता पर ध्यान जाने के सवाल का जवाब उपरोक्त link से सामने आने वाले लेख (article) के माध्यम से मिल जाएगा।
लेकिन अगर कोई student है और उसके पास कोई बिजनेस आईडिया है, तो उसे क्या करना चाहिए? व्यापार शुरु करने की अलग-अलग परिस्थितियों में क्या करना चाहिए? हमने डिग्री लेने या अपनी शिक्षा को पूरा करने के कारणों के बारे में जाना, साथ ही और कुछ कारणों के बारे में जाना।
शिक्षा छोड़ने वाले सफल व्यापारियों/अरबपतियों के स्टार्टअप स्वरुप (pattern) को समझा और शिक्षा पूरी करने के लाभो को भी समझा।
इन परिस्थितियों, कारणों, स्वरुपो और लाभो को जानने और समझने के बाद किसी भी student को अपनी शिक्षा छोड़ने की सलाह नही दी जा सकती है। सफल व्यापारियों/अरबपतियों की शिक्षा छोड़कर स्टार्टअप शुरु करने के articles, videos या interview को पढ़ने, देखने या समझने के बाद ऐसा विचार या motivation आ सकता है लेकिन यह फैसला सही नही है।
व्यापार में शिक्षा का महत्व और graduation से होने वाले लाभ
सिर्फ कुछ परिस्थितियों में किसी student को अपनी शिक्षा छोड़ने की सलाह दी जा सकती है और यह सभी एक ही समय पर, एक ही student में होनी चाहिए-
- जब उसके पास कोई बिजनेस आईडिया हो।
- जब उसके पास व्यापारिक ज्ञान और कौशल दोनो हो।
- जब उसके पास पर्याप्त निवेश हो।
- जब उसके पास कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त बचत हो।
- जब पूरी तरह से यकीन हो कि यह स्टार्टअप सफल हो सकता है।
- जब उत्पाद बनकर बाज़ार में आ चुका हो।
- जब उत्पाद ग्राहको तक पहुंच चुका हो।
- जब लाभ कमाने के रास्ते स्पष्ट हो चुके हो।
- जब स्टार्टअप को सफल बनाने या शिक्षा को पूरी करने में से किसी एक को चुनने का प्रश्न आ चुका हो।
- और जब स्टार्टअप से होने वाला लाभ, शिक्षा को पूरी करने से होने वाले लाभ से अधिक हो।